आचार संहिता के उल्लंघन पर चला EC का चाबुक, दो हजार केस मिले, 50% से ज्यादा ठहराए गए दोषी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरु 29 अप्रैल 2023। कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग चौंकन्ना बना हुआ है। एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन से जुड़े मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक दोष सिद्ध हुए हैं। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। उसी की वजह से ऐसा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक उन राज्यों में से एक है जहां सबसे ज्यादा सख्ती बरती गई है। पिछली बार, 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। इन सभी पर चार्जशीट किया गया था। अधिकारी ने कहा कि हमारा मानना है कि कर्नाटक में 50 प्रतिशत से अधिक आरोपों को सिद्ध किया गया है।

बता दें, चुनाव आयोग के एक अधिकारी मीणा के मुताबिक ये आरोप 2013 से 2019 के बीच हुए चुनावों से जुड़े हैं। आगे बताते हुए मीणा ने कहा कि सभी मामलों में फैसला हुआ है, लेकिन 50 फीसदी से ज्यादा मामलों में सजा हमारे पक्ष में रही है। यह एक बड़ी संख्या है। उन्होंने कहा कि मुझे दूसरे राज्यों के बारे में नहीं पता, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि चुनाव संबंधी मामलों में सजा हो।

कर्नाटक ने किया सबसे बेहतर प्रदर्शन

अधिकारी ने कहा कि कर्नाटक ने अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मामलों को सावधानीपूर्वक दर्ज करता है और लोगों को उनके संचालन पर प्रशिक्षण दिया जाता है।

अगले 14 दिन महत्वपूर्ण

मीणा ने कहा कि हम सतर्क हैं। अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। हम अपनी सीमाओं पर कड़ी चेकिंग कर रहे हैं। साथ ही अंदर चल रही हलचल पर भी नजर रखे हुए हैं। हम स्थानीय स्तर पर भी खुफिया जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग अपने मोबाइल एप्लिकेशन ‘cVIGIL’ के माध्यम से जनता का समर्थन मांग रहा है।

292 करोड़ जब्त

मीणा के कार्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कुल 292.06 करोड़ रुपये जब्त किए गए, जिसमें 102.9 करोड़ रुपये नकद, 68.69 करोड़ रुपये की शराब और 76 करोड़ रुपये का 149.31 किलोग्राम सोना शामिल है। अभद्र भाषा के बारे में बोलते हुए मीणा ने कहा कि आयोग इस तरह के किसी भी घटनाक्रम को करीब से देख रहा है और उसने ऐसे पांच मामले दर्ज किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

'ईरान के नजदीक आ रहे रूस और चीन', सीडीएस चौहान बोले- दुनिया में तेजी से बदल रहे हालात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अप्रैल 2023। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने सरकार द्वारा इंजीनियर डिजाइन, डेवलेपमेंट और रक्षा उत्पादन में लिए गए नीतिगत फैसलों की जानकारी दी। नई दिल्ली में द चाणक्य डायलॉग कार्यक्रम में बोलते हुए सीडीएस जनरल अनिल चौहान […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं