बेनक्यू ने भारत में लॉन्च की GW91 मॉनिटर सीरीज़

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 मई 2025। दुनिया की लीडिंग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कंपनी बेनक्यू l ने भारत में अपनी नई GW91 सीरीज़ के मॉनिटर्स लॉन्च किए हैं। इस सीरीज़ में दो मॉडल शामिल हैं — GW2491 (23.8”) और GW2791 (27”)। यह मॉनिटर्स परफॉर्मेंस, कीमत और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन संतुलन पेश करते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्रीमियम व्यूइंग का अनुभव ले सकें।  इन मॉनिटर्स में IPS पैनल, 100Hz रिफ्रेश रेट, और 99% sRGB कलर एक्यूरेसी दी गई है। साथ ही, इनमें बेनक्यू की भरोसेमंद आई केयर टेक्नोलॉजी भी शामिल है। इससे यूज़र्स को मिलती है स्मूद पिक्चर क्वालिटी, शानदार रंग और लंबी स्क्रीन टाइमिंग में भी आंखों को आराम। ये मॉनिटर्स पहली बार मॉनिटर खरीदने वालों, स्टूडेंट्स, और स्मार्ट वैल्यू की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प हैं।“GW91 सीरीज़ केवल एक प्रोडक्ट लॉन्च नहीं है, बल्कि हमारी ओर से यह एक वादा है कि हम विश्वसनीय और प्रीमियम क्वालिटी मॉनिटर्स को उन लोगों तक पहुंचाएंगे जो इसकी कद्र करते हैं,” – राजीव सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर, बेनक्यू इंडिया। “हमने जरूरी फीचर्स से कोई समझौता किए बिना वैल्यू और प्रैक्टिकलिटी को प्राथमिकता दी है। हमारा लक्ष्य है कि विकसित होते बाजारों के उपभोक्ताओं को भी वही स्टैंडर्ड मिले जिसकी बेनक्यू पहचान है, वो भी किफायती दाम पर।”

GW91 सीरीज़ के ज़रिए बेनक्यू अपनी पहचान को और मजबूत कर रहा है — एक ऐसा ब्रांड जो यूज़र-सेंट्रिक, टेक्नोलॉजी-फॉरवर्ड और लॉन्ग-टर्म वैल्यू देने वाला है। यह मॉनिटर्स खासकर पढ़ाई, बेसिक कंप्यूटिंग और रोज़ाना के उपयोग के लिए परफेक्ट हैं। GW2791 फिलहाल अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। जल्द ही GW2491 और GW2791 दोनों मॉडल्स ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Next Post

भुज वायु सेना स्टेशन पहुंचे राजनाथ; पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का किया पर्दाफाश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुज 16 मई 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को गुजरात के भुज वायु सेना स्टेशन का दौरा किया। इस एयरबेस को पिछले सप्ताह पाकिस्तानी सेना की ओर से निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, उनके नापाक मंसूबों पर भारतीय सशस्त्र बलों ने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां