समुद्र में आठ छात्रों के डूबने से आलंदी में शोक की लहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे, महाराष्ट्र, 02 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दिवेआगर बीच पर पिकनिक के दौरान समुद्र में डूबने से आठ छात्रों की मौत हो गई। मृत छात्रों की अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान पुणे के पास आलंदी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृत छात्रों की उम्र 16 साल के आसपास बताई जा रही है। वे सभी स्थानीय कोचिंग संस्थान ‘विनर्स एकेडमी’ की तरफ से पिकनिक मनाने गए थे। 11वीं और 12वीं कक्षा के इन छात्रों के शव शुक्रवार सुबह आलंदी लाए गए। वहां रिश्तेदार, दोस्त और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हुए थे। एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘इस दुखद घटना ने हम सभी को सदमे में डाल दिया है। छात्रों की मौत पर शोक जताने के लिए स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने शुक्रवार को आलंदी में बंद का आह्वान किया है।’

कहां होगा अंतिम संस्कार?
चार छात्रों (राजवीर वाहिले, सोहम भंडवलकर, सुमित अहिरे और तन्मय वाहिले) का अंतिम संस्कार सुबह शहर के श्मशान घाट में किया गया। परिवार ने बताया कि दो और छात्रों का अंतिम संस्कार आलंदी में किया जाएगा। वहीं, कौस्तुभ दौंड और यश वानखेड़े के शवों को अंतिम संस्कार के लिए अहिल्यानगर जिले के राहुरी और अमरावती ले जाया जाएगा।

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि 48 लोगों का एक ग्रुप (जिसमें 25 लड़के, 17 लड़कियां और छह शिक्षक शामिल थे) गुरुवार को दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने के लिए गया था। दिवेआगर, बीच और मंदिरों के लिए मशहूर एक टूरिस्ट टाउन है। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आठ लड़के समुद्र में चले गए और पानी की गहराई व बहाव का सही अंदाजा न लगा पाने के कारण बह गए। सूचना मिलने के बाद सर्च और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया।

Leave a Reply

Next Post

गांधी जयंती: राहुल बोले- उन्होंने हमें अन्याय के आगे कभी न झुकना सिखाया

शेयर करेकांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को देशभर में श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने ‘हमें अन्याय के […]

You May Like

हनुमान अंश अब तेलुगु में रिलीज....|....टाटा समूह की अंदरूनी कलह का असर....|....निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई से 15% नीचे....|....आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कभी दूसरे दल में नहीं जाएंगे....|....बच्चे की कस्टडी पर हाईकोर्ट का अहम फैसला....|....बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आया युवक अचानक लापता....|....मध्य प्रदेश भाजपा में नई पारी का पहला संदेश....|....66 करोड़ लोन घोटाले में बड़ा एक्शन....|....हूती विद्रोहियों को मदद पहुंचाने के आरोप में अमेरिकी इंजीनियर गिरफ्तार....|....इस्राइली पीएम नेतन्याहू बोले- आरोपी सह-पायलट आत्मघाती हमलावर था