राम राम कहने से हो जाता है, 108 माला का जाप: त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Indiareporter Live
शेयर करे

बेलतरा विधानसभा के सेलर में अनवरत 77 वर्ष आयोजित अखंड नवधा रामायण का हुआ समापन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेलतरा 15 नवंबर 2022। भगवान श्री राम हमारे आराध्य ही नहीं, भारतवर्ष के संस्कृति हैं,एक बार राम कहे,तो नाम है, दो बार राम- राम कहे, तो अभिवादन है, तीन बार राम-राम कहें, तो धिक्कार है, चार बार राम-राम कहें तो भजन है, हे राम, कहे तो करुण पुकार है, जय- जय श्री राम, कहे तो उद्घोष है,राम शब्द, एक-एक शब्द हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में हम उपयोग करते हैं, दो बार राम- राम बोलने से 108 मालाओं का जाप हो जाता है, राम नाम में 54 वर्णअक्षर हिंदी के सम्मिलित है, दो बार राम कहे तो 108 हो जाता है, राम का नाम पुण्य दाई के साथ-साथ मोक्ष दाई भी है, लगातार अनवरत रूप से 77 वर्ष अखंड नवधा रामायण आयोजित करना अपने आप में गौरव है, मैं पूरे ग्राम पंचायत सेलर आयोजन समिति और पूरे ग्राम वासियों का इस विराट एवं भव्य आयोजन हेतु अनंत शुभकामनाएं देता हूं, आपको नमन करता हूं, यह बातें कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास्, राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पि. वि. प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, बिहार ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख ग्राम सेलर में लगातार 77 वर्ष आयोजित अखंड नवधा रामायण के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए, इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ठाकुर, रामचरण कश्यप, जिला कांग्रेस सचिव, हृदयेश कश्यप, धनंजय कश्यप ,सोनऊ साहू, सुरेश गुप्ता, आनंद कश्यप, विवेक कश्यप आदि सैकड़ोंजनों के साथ त्रिलोक श्रीवास का सेलर आगमन पर आतिशबाजी, पुष्पा हार से भव्य स्वागत किया।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से त्रिलोक चंद श्रीवास्, एवं उनके साथ आए हुए पंडित महेश मिश्रा, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास का अभिनंदन किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष सिंह ठाकुर, पंडित नारायण तिवारी मोहित रजक, पुष्पेंद्र पटेल, प्रेम सिंह कश्यप, धनंजय सिंह ठाकुर सरपंच, प्रदीप रजक संदीप रजक, धन सिंह राजपूत प्रेम सिंह राजपूत सहित हजारों रामायण प्रेमी धर्म प्रेमी जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

एयर इंडिया को झटका! रिफंड में देने होंगे 988 करोड़ रुपये, लगी ₹11 करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 नवंबर 2022। यूएस की सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान उड़ानों के रद्द होने या उनके कार्यक्रम में बदलाव से प्रभावित यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाने में हुए के लिए एयर इंडिया (Air India) पर 14 लाख डॉलर (11.38 करोड़ रुपये) […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं