वक्फ कानून के लाभ गिना, संघ दूर करेगा भ्रांतियां; देश में सेमिनारों का आयोजन करेगा राष्ट्रीय मुस्लिम मंच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अप्रैल 2025। वक्फ विधेयक को कानूनी जामा पहनाने के बाद संघ और सरकार ने इस मामले में विपक्ष से दो-दो हाथ करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच जहां देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और सेमिनारों के जरिए कानून के संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियां दूर करेगा, वहीं इसके लाभ भी गिनाएगा। वहीं सरकार की रणनीति वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग और इसमें सिर्फ अशराफ (ऊंची जातियों) की नुमाइंदगी मामले में विपक्ष को घेरने की है। संघ और सरकार की पहली कोशिश चुंनिदा अहम मुस्लिम संगठनों और विपक्ष की बनाई गई धारणा को तोड़ने की है। इनका कहना है कि इस कानून के जरिए सरकार मुसलमानों की संपत्ति और धार्मिक स्थलों पर कब्जा करना चाहती है। मुस्लिम मंच देशभर में 100 प्रेस कॉन्फ्रेंस और 500 सेमिनारों का आयोजन कर बताएगा कि यह कानून दरअसल गरीब और पिछड़े मुसलमानों को उनका हक दिलाने की है, जिसे आज तक इससे दूर रखा गया। सेमिनारों में पसमांदा समाज के मुखर वक्ताओं को बुलाया जाएगा। वे बताएंगे कि इस कानून का मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई प्रावधान ही नहीं है।

यह मुस्लिम समुदाय के हित में
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि कानून के संबंध में स्वार्थवश गलत धारणा बनाने की कोशिश की जा रही है। यह मुुस्लिम समुदाय के आत्मसम्मान, न्याय और समानता के अधिकार को और मजबूत करेगा। कानून भारतीय समाज में आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ाने वाला है न कि किसी के खिलाफ।

 सरकार को बाजी पलटने की उम्मीद
सरकार के एक मंत्री ने कहा कि दो महीने में यह सार्वजनिक हो जाएगा कि मुठ्ठी भर लोगों ने कैसे वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग किया। दस्तावेज में जहां मस्जिद दर्ज है, वहां दुकानें कैसे खुल गई। वक्फ भूमि पर मॉल कैसे बन गए। इन संपत्तियों के अघोषित वारिश कौन-कौन हैं। सबसे बड़ा सवाल कि वक्फ से असीमित आय हासिल करने की जगह इसे सीमित आय उपलब्ध कराने तक ही क्यों रखा गया? इन सारे सवालों के जवाब जब सामने आएंगे तब बाजी पलट जाएगी।

जदयू निश्चिंत, कहा-इससे कम नहीं मिल सकते वोट
वक्फ कानून के समर्थन के सवाल पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में जदयू के सभी 11 मुसलमान उम्मीदवार हार गए। जब जदयू 2014 में भाजपा से नाता तोड़कर अलग लड़ी तब हम महज दो सीट ही जीत पाए। वह भी तब जब सीएम नीतीश की तरह किसी मुख्यमंत्री ने मुसलमानों के हित में बड़ा काम नहीं किया। यह कानून पिछड़े मुसलमानों के हक में है, इसलिए जदयू ने विधेयक का साथ दिया। 

बिहार बनेगा पहली प्रयोगशाला
कानून लागू होने के बाद पहला विधानसभा चुनाव इस साल अक्तूबर में बिहार में होगा। यहां मुसलमानों की आबादी 17 फीसदी है, जिसमें 73 प्रतिशत पसमांदा या पिछड़े मुसलमान हैं। जदयू और भाजपा इस कानून को अशराफ बनाम पसमांदा का रंग देना चाहती है। पहले ही राज्य में पसमांदा कार्ड खेल चुके सीएम नीतीश और उनकी पार्टी लगातार कह रही है कि उसने विधेयक का साथ पसमांदा मुसलमानों के हितों का ध्यान रख कर किया।

Leave a Reply

Next Post

'भारत के हितों को सर्वोपरि रख रही सरकार', पीयूष गोयल ने अमेरिकी टैरिफ पर कारोबारियों को दिया भरोसा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 अप्रैल 2025। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी टैरिफ पर कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर काम कर रही है, जैसा कि फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच तय हुआ […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार