भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2020। भारतीय क्रिकेट टीम को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव को हार्ट अटैक आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीने में दर्द के बाद शुक्रवार को उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हार्ट में ब्लॉकेज के कारण कपिल देव की एंजियोप्लास्टी हुई है। डॉक्टर्स के मुताबिक, कपिल देव की हालत स्थिर है। वे खतरे से बाहर हैं।

हार्ट अटैक की खबर के बाद सोशल मीडिया पर हर्षा भोगले और आकाश चोपड़ा समेत कई फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।

1983 में वर्ल्ड कप जिताया

पूर्व लेजेंड ऑलराउंडर कपिल की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था। कपिल ने 131 टेस्ट में 5248 और 225 वनडे में 3783 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 343 और वनडे में 253 विकेट भी लिए।

कपिल ने 1994 में आखिरी मैच खेला था

कपिल ने 1 अक्टूबर 1978 को पाकिस्तान के खिलाफ क्वेटा में वनडे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने पहला टेस्ट इसी साल 16 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में खेला था। कपिल ने 1994 में क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में वनडे खेला था।

बॉलीवुड में बन रही कपिल की बायोपिक

कपिल देव के जीवन पर बॉलीवुड में बायोपिक फिल्म ‘83’ बन रही है। इसमें लीड रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं। फिल्म में 1983 वर्ल्ड कप जीतने पर ज्यादा फोकस किया जाएगा, इसलिए टाइटल ‘83’ रखा गया है। कपिल को लेकर तीन बायोग्राफी ‘बाय गोड्स डिक्री, क्रिकेट माय लाइफ और स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट’ पहले ही लिखी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

सिम्स में वेटिंग एरिया तैयार, पर्ची बनवाने के लिये भीड़ लगाने की जरूरत नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 23 अक्टूबर 2020। सिम्स के एमआरडी (मेडिकल रिकार्ड डिपार्टमेंट) में मरीज पर्ची बनवाने के लिये काउंटर के बाहर लाईन लगाते हैं, वहां अब भीड़भाड़ नहीं हो रही है और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मरीज अपनी पर्ची बनवा रहे हैं। साथ ही वेटिंग एरिया में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल