मोदी कैबिनेट की बैठक में किसानों को बड़ी सौगात, 14 फसलों के लिए एमएसपी बढ़ाया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 जून 2024। मोदी सरकार 3.0 की बुधवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। किसानों को मोदी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “मंत्रिमंडल ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास सहित 14 खरीफ सीजन की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी है।” मंत्री ने कहा, “पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसानों के कल्याण के लिए कई फैसलों के माध्यम से बदलाव के साथ निरंतरता पर केंद्रित है।” मोदी सरकार 3.0 की दूसरी कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले लिए गए हैं।

किसानों को लगभग 2 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे- वैष्णव 
खरीफ सीजन की फसलों के लिए एमएसपी पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज के फैसले से किसानों को एमएसपी के रूप में लगभग 2 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे। यह पिछले सीजन की तुलना में 35,000 करोड़ रुपए अधिक है।

वधावन बंदरगाह के लिए 76,200 करोड़ रुपए की मंजूरी
महाराष्ट्र के वधावन में हर मौसम में काम करने वाला ग्रीनफील्ड डीप-ड्राफ्ट प्रमुख बंदरगाह विकसित करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में वधावन बंदरगाह के लिए 76,200 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस बंदरगाह की क्षमता 23 मिलियन टीयू होगी। इसकी क्षमता 298 मिलियन टन होगी। इस बंदरगाह से 12 लाख रोजगार सृजित होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के नाम पर बने 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमेरिका के कार्यक्रम में भी जुटे सैकड़ों लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 20 जून 2024। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमेरिका के वाशिंगटन में बुधवार को आयोजित  एक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में योग प्रेमियों ने हिस्सा लिया। अमेरिका में भारत की उपराजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। पोटोमैक नदी के किनारे खूबसूरत घाट पर […]

You May Like

ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस