राहुल गांधी के बयान पर रीजीजू का पलटवार: सुर्खियां बटोरने से नहीं मिलेगी सत्ता, जनता अब पुराने दौर में नहीं लौटेगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 फरवरी 2026। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को बिहार के पटना में कहा कि देश की जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं करती, केवल बयानबाजी से राजनीतिक जमीन नहीं बनती। राहुल गांधी ने एक बयान में नरेन्द्र मोदी को सत्ता से बाहर करने की बात कही थी, जिसपर रीजीजू ने यह प्रतिक्रिया दी। रीजीजू ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं करती और लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद सबसे पुरानी पार्टी ने देश को कमजोर किया। उन्होंने कहा कि अब जनता दोबारा उस दौर में लौटने के मूड में नहीं है और केवल बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने की कोशिशों से राजनीतिक जमीन नहीं बनती।

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, डिजिटल अवसंरचना और वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान के मामले में बड़ी छलांग लगाई है। रीजीजू, बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने शनिवार को पटना आए थे। उन्होंने इस मौके पर बिहार विधानसभा को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शुरू किये जा रहे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया।

रीजीजू ने कहा कि विधानसभा का स्थापना दिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के कामकाज में डिजिटल मंच की शुरुआत से राज्य के सभी विधायकों को तकनीक की ताकत सीधे तौर पर मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। रीजीजू ने कहा कि तकनीक के माध्यम से विधायी कार्यों में नई गति आएगी, जनता से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी और नीति निर्माण में डेटा आधारित सोच को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने बिहार विधानसभा के सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह पहल आने वाले वर्षों में राज्य की राजनीति और प्रशासनिक संस्कृति को नई दिशा देगी।

Leave a Reply

Next Post

व्यापार समझौता 'मेक इन इंडिया' को मजबूत करेगा, रोजगार पैदा करेगा: प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौता किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर खोलकर ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करेगा तथा महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेगा। प्रधानमंत्री ने भारत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल