नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 27 को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

पामगढ़, सिमगा, बैहार और दुर्ग में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 26 दिसम्बर 2020। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 27 दिसम्बर को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा, रायपुर जिले के ग्राम बैहार, और दुर्ग जिले के कसारीडीह में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. डहरिया 27 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पामगढ़ पहुंचेंगे और गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1 बजे पामगढ़ से रवाना होकर 1.45 बजे सिमगा पहुंचेंगे और गुरू घासीदास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिरगांव रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अपरान्ह 3.40 बजे बिरगांव में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां राज अधिवेशन समारोह में भी शामिल होने के बाद शाम 5 बजे ग्राम बैहार के लिए कार से रवाना हो जाएंगे। यहां शाम 6 बजे ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन और गुरूघासी दास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात रात्रि 7 बजे कसारीडीह दुर्ग के लिए रवाना हो जाएंगे। वे रात्रि 8.30 बजे सतनामी आश्रम, सिविल लाइन, कसारीडीह दुर्ग में गुरूघासी दास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 9.30 बजे वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बीजापुर के जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके रायपुर स्थित निवास में विधायक विक्रम मण्डावी के नेतृत्व में बीजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण सहित राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण