लखनउ में दूल्‍हे की दबंगई, कार से दारोगा की गाड़ी टकराई तो कर दी पिटाई, गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

वायरल वीडियो में दूल्हा और उसके साथी दारोग़ा को सड़क पर पीटते नजर आ रहे हैं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 03 दिसम्बर 2021 । यूपी के लखनऊ शहर में दारोग़ा को पीटने वाला दूल्‍हे को जेल भेज दिया गया है. दरअसल, एक दरोग़ा की गाड़ी, दूल्हे की गाड़ी से लड़ गयी थी. फिर क्‍या था पेश से वकील दूल्‍हे को इस पर गुस्‍सा और गया और उनके दारोग़ा को पीट दिया. दारोग़ा की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें दूल्हा और उसके साथी दारोग़ा को सड़क पर पीटते दिख रहे हैं. अब पुलिस ने इस कांड के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ में गुरुवार रात में प्रियांक नाम के एक वकील का रिसेप्शन था. तभी एक दारोग़ा की कार उनकी कार से लड़ गई, इससे प्रियांक की कार टूट गई. वायरल वीडियो में प्रियांक और उसके साथी, दारोग़ा की सड़क पर पिटाई करते दिख रहे हैं. वे साथ में यह भी कहते जा रहे थे “पुलिसगिरी दिखाएगा.”

लखनऊ नार्थ की एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्राची सिंह ने बताया कि जिस दारोगा को पीटा गया, उसका नाम विनोद कुमार है. वह पीलीभीत में तैनात हैं. वे अल्पसंख्यक आयोग के कुछ काग़ज़ात लेकर लखनऊ आये थे. एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी खुद की गाड़ी प्रियांक नाम के एक शख्स की गाड़ी से टकरा गई. उस जगह प्रियांक की शादी का रिसेप्शन हो रहा था. मामले में प्रियांक और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. दारोग़ा विनोद कुमार की तहरीर पर उनके ऊपर IPC की दफा 323, 504, 506, 395, 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Next Post

रोपड़ में भीड़ ने एक्ट्रेस की कार को घेरकर माफी मांगने को कहा, किसानों को खालिस्तानी आतंकी कहने का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 दिसम्बर 2021 । कंगना रनोट ने सोशल मीडिया स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि ‘जैसे ही उन्होंने पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां