पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चांद की तरफ बढ़ा चंद्रयान-3, पांच अगस्त का दिन अहम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 अगस्त 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को पृथ्वी की कक्षा से निकालकर सफलतापूर्वक चांद की कक्षा की तरफ रवाना किया।  इसरो ने बयान में कहा कि ‘चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की कक्षा का चक्कर पूरा कर लिया है और अब यह चांद की तरफ बढ़ रहा है।

पांच अगस्त का दिन अहम
इसरो ने बताया कि ISTRAC (ISRO Telemetry, Tracking and Command Network) सफलतापूर्वक पेरिजी फायरिंग की गई। जिसके बाद अंतरिक्षयान ने चांद की अपनी यात्रा शुरू कर दी है। अगल कदम चांद है। पांच अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा। इसके बाद 16 अगस्त तक अंतरिक्षयान चांद की कक्षा में चक्कर लगाएगा। 17 अगस्त को चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर अलग होगा। 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर लैंडिंग करनी है। 

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा चंद्रयान-3
इसरो ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर अपनी महत्वकांक्षी योजना चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान को रवाना किया था। चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। इस मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतह पर भूकंप कैसे आते हैं साथ ही चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा। 

Leave a Reply

Next Post

अर्द्धसैनिक बलों के 53,336 जवानों ने बीते पांच सालों में छोड़ी नौकरी, 658 ने की आत्महत्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 अगस्त 2023। केंद्रीय पुलिस सुरक्षा बलों और असम राइफल्स में बीते पांच सालों में पचास हजार से ज्यादा जवानों ने या तो नौकरी छोड़ दी है या फिर रिटायर हो गए हैं। सरकार ने एक सवाल के जवाब में लोकसभा में यह […]

You May Like

अभिनेत्री एकता जैन ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन ....|....फूलों की साड़ी का ट्रेंड तोड़ने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां....|....फिर चर्चा में बोइंग ड्रीमलाइनर: हांगकांग से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत, हवा से ही लौटी वापस....|....सेल्फी का शौक बना जानलेवा, पुणे में पुल टूटने से बड़ा हादसा; 5 की मौत, कई लापता....|....'अगर ईरान पर परमाणु हमला हुआ तो इस्राइल पर परमाणु बम बरसाएगा पाकिस्तान', शीर्ष अधिकारी का दावा....|....सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती....|....'कंतारा' के सेट पर फिर हुआ खौफनाक हादसा, मौत को चकमा देकर निकले फिल्म के यह फेमस स्टार....|....गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार....|....6 दिन तक बारिश की संभावना, इन राज्यों में 16, 17, 18, 19, 20, 21 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट....|....केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: आर्यन एवियेशन पर लापरवाही का केस दर्ज