नई संसद भवन में प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति के लिए बनेगी सुरंग

indiareporterlive
शेयर करे

PM हाउस को नए संसद भवन से जोड़ने के लिए बनाई जाएंगी अंडरग्राउंड सुरंग

आम जनता को अब ट्रैफिक जाम से नही होगी परेशानी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मार्च 2021। देश में संसद भवन को काफी अत्याधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है, साथ ही कई विशेष सुविधाएं भी होगी। लेकिन नया संसद भवन बनने के बाद आम लोगों को सबसे बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल नई संसद भवन की बिल्डिंग के अंदर से ही प्रधानमंत्री आवास और उपराष्ट्रपति के आवास तक एक विशाल सुरंग बनाई जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि आम लोगों को बार-बार ट्रैफिक की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

आम लोग हमेशा होते हैं परेशान

दरअसल जब भी संसद का सत्र होता है तो प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति संसद जाते हैं तो सुरक्षा प्रबंधों के चलते यातायात को रोक दिया जाता है। दिल्ली में यातायात रोकने के कारण कई बार लंबे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है, लेकिन नई संसद भवन में सुरंग के निर्माण के बाद VVIP मूवमेंट के चलते आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन सुरंगों को बनाने का सीधा मतलब ये है कि प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति जैसी हस्तियों का काफिला ट्रैफिक को बाधित न करे और उनकी संसद में आवाजाही में सुनिश्चित हो सके।

सुरंग को लेकर अन्य खास बातें

  • सेंट्रल विस्टा की निर्माण योजना के अनुसार नया प्रधानमंत्री आवास और PMO साउथ ब्लॉक की तरफ आएगा।
  • नए VP चैंबर नॉर्थ ब्लॉक में होंगे और सांसदों के चैंबर उस तरफ होंगे, जहां ट्रांसपोर्ट और श्रम शक्ति भवन हैं।
  • ये सुरंग सिंगल लेन बनेगी क्योंकि इनका इस्तेमाल विशेष रूप से कुछ लोगों द्वारा ही किया जाएगा।
  • राष्ट्रपति भवन से इस तरह के लिंक वाली सुरंग की आवश्यकता नहीं थी, यह नए संसद भवन के बिल्कुल नजदीक है और राष्ट्रपति की संसद में आना कम होता है और पहले से निर्धारित होता है।
  • आने वाले समय में VIP रास्तों का इस्तेमाल सिर्फ 26 जनवरी की परेड जैसे कार्यक्रमों के लिए किया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021: टॉप -20 शहरों में रायपुर शामिल, 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में बिलासपुर को 7वां स्थान

शेयर करेदेश के सबसे अच्छे शहरो में बेंगलुरु, कम आबादी वाले शहरो में शिमला सबसे अच्छा शहर इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मार्च 2021। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने गुरूवार को ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स रैंकिंग-2020 जारी की। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण