श्रमिकों को रियायती दर पर गर्म भोजन वितरण फिर से शुरू, कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का होगा पालन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 09 अक्टूबर 2020। शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना के तहत बिलासपुर में श्रमिकों को रियायती दर पर गर्म भोजन वितरण फिर से शुरू कर दिया गया है। भोजन वितरण के समय कोविड-19 से बचाव के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा।

छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा योजना के तहत छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिकों को केवल 5 रूपये शुल्क में भरपेट भोजन प्रदाय किया जायेगा। यदि श्रमिक मण्डल में पंजीकृत नहीं है और अन्य कारखानों में पंजीकृत हैं तो उनकों 10 रूपए में एवं अन्य सभी अपंजीकृत श्रमिकों को 21 रूपये मेें भरपेट भोजन दिया जायेगा।

श्रमिकों को गर्म भोजन बृहस्पति बाजार स्थित श्रमिक प्रतीक्षालय में प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक, तिफरा स्थित फल-सब्जी मण्डी में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एवं गनियारी स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर में भी दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वितरित किया जाएगा। तीनों केन्द्रों में गर्म भोजन वितरण के समय केन्द्र के कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के दिनांक 5 अक्टूबर को जारी कोविड-19 से बचाव के समस्त दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। अन्न सहायता केन्द्र में बिना मास्क के प्रवेश पूर्णतया वर्जित होगा।

Leave a Reply

Next Post

एक नवम्बर से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास : उच्च शिक्षा सचिव धनंजय देवांगन ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की चर्चा

शेयर करेकॉलेजों में रिक्त सीटों पर शत प्रतिशत प्रवेश दिलाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 09 अक्टूबर 2020। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने 9 अक्टूबर को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फं्रेसिंग के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग