कोविड केयर सेंटर्स को दोबारा खोलने और निजी अस्पतालों में भी कोरोना के इलाज के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को जारी किए निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 26 मार्च 2021। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में पूर्व में संचालित कोविड केयर सेंटर्स (आइसोलेशन सेंटर्स) को दोबारा चालू करने और अनुमति प्राप्त निजी चिकित्सालयों में कोरोना संक्रमितों के इलाज हेतु आवश्यक समन्वय के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु अनुमति प्राप्त स्थानीय अस्पतालों के साथ बैठक कर उन्हें पुनः क्रियाशील करने तथा पूर्व में संचालित कोविड केयर सेंटर्स को दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि पूर्व में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए निजी अस्पतालों को भी इलाज की अनुमति दी गई थी। मरीजों की कमी के कारण वर्तमान में कई अस्पतालों ने कोविड-19 का उपचार बंद कर दिया है। इस महीने (मार्च-2021 में) मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निजी अस्पतालों में इलाज और शासकीय कोविड केयर सेंटर्स को पुनः शुरू किया जाना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे निजी अस्पताल जहां कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण इलाज की अनुमति निरस्त कर दी गई थी, उन्हें शामिल नहीं करने कहा है।   

Leave a Reply

Next Post

जन्मदिन से एक दिन पहले फैंस को तोहफा, सामने आया फिल्म 'आरआरआर' से राम चरण के राम का लुक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस साल एक के बाद एक कई सुपहिट फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कोरोना वायरस के चलते पिछले एक साल से सिनेमा घरों में फिल्मों पर रिलीज की रोक लगी हुई थी जो अब ये रोक हट गई है। धीरे-धीरे फिल्में सिनेमाघर में रिलीज हो […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ