एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में लॉकडाउन के दौरान एक ही परिवार के तीनों लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है. पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड की टीम की मदद से घटना स्थल की जांच कर रही है. इस वारदात को किसने अंजाम दिया है इसका पता अभी तक नहीं चल सका है. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है ।

पूरा मामला पलारी थाना इलाके के छेरकाडीह ग्राम की है. जहां बीती रात साहू परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतार दिया गया. मरने वालों में घर के मुखिया यशवंत साहू (उम्र 47), पत्नी महेश्वरी साहू (उम्र 45) और बेटा देवेन्द्र साहू (उम्र 17) शामिल है । हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, पलारी पुलिस और आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं. हत्या की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली जा रही है. एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. हत्या का कारण अज्ञात है. हत्या की वजह का पता लगाने और आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है ।

Leave a Reply

Next Post

देश में तीन मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लॉकडाउन 2.0 का एलान किया। पीएम ने कहा कि अब देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। बता दें कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकतर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल