मड़ई मेला से स्थापित होता है आपसी भाईचारा एवं सद्भावना का माहौल : मंत्री डॉ डहरिया

indiareporterlive
शेयर करे

नगरीय प्रशासन मंत्री गनौद, रानीसागर और परसखोल के मड़ई मेला में हुए शामिल

 रायपुर 02 फरवरी 2021। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनौद, परसकोल और रानी सागर में मड़ई मेला में शामिल हुए। ग्राम  रानीसागर एवं परसखोल और गनौद में मड़ई मेला में शामिल होने के दौरान मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि मड़ई मेला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम हो रहा है। राज्य की सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को सहेजने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यहा के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश देने की शुरूआत की गई है।

उन्होंने कहा कि गांव में मड़ई मेला खुशियों का त्यौहार है। गांव के लोग आपसी-भाईचारें के बीच इस मेले को आयोजित कर मनाते हैं। इस तरह का आयोजन गांव में होता रहे और आप सभी सुख-शांति से सद्भावनापूर्वक रहे यहीं कामना है। उन्होंने रानीसागर में 5 लाख की लागत से सीसी रोड़ और नवीन पंचायत भवन तथा घर-घर नल एवं पेयजल हेतु आवर्धन जल प्रदाय योजना की घोषणा की। गनौद में उन्होंने प्राथमिक शाला भवन के अतिरिक्त कक्ष हेतु 5 लाख और बड़े तालाब के गहरीकरण और पचरीकरण मनरेगा से करने 10 लाख की राशि की घोषणा की।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, चंद्रशेखर चंद्राकर, माखन कुर्रे, श्रीमती हेमलता साहू, गोविंद साहू, योगेन्द्र याद साहू,श्रीमती वेदमती भीखम रात्रे, श्रीमती केशरी मोहन साहू, श्रीमती भूनेश्वरी डागेश्वर साहू, श्रीमती देवकी ध्रुव, श्रीमती कमलेश्वरी जनक साहू, कोमल साहू, कुमार गौरव चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम किया जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 02 फरवरी 2021। प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रय परीक्षा प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ अवसर के साथ ही उर्दू, अदीब, उर्दू […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए