आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एल.पी.जी प्लांट से गैस लीक होने से अब तक 10 की मौत और 3 कि.मी.की दायरे में हजारों लोग बीमार

शेयर करे

जगह-जगह सड़कों पर बेहोश पड़े गिरे हुए थे लोग

इंडिया रिपोर्टर लाइव
नई दिल्ली।/विशाखापट्टनम 07 मई 2020। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित एक प्लांट में अचानक केमिकल गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बच्ची समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा 5000 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। कई लोग अभी भी सड़कों पर बेहोश पड़े हुए हैं और कई आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ बता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को लेकर गृह मंत्रालय से बात की। घटना विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव स्थित एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री की है। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है और बाकी लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। घटनास्थल पर पुलिस के साथ-साथ फायर टेंडर और ऐंबुलेंस मौजूद हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने गैस रिसाव की घटना पर गृह मंत्रालय और एनडीएमए से बात की। उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

एथनीलबेन्जीन या स्टीरीन गैस के लीक होने से हादसा

सबसे पहले बात करते हैं गैस की। जो केमिकल लीक हुआ है वह स्टीरीन है जिसे एथनीलबेन्जीन भी कहा जाता है। यह एक ऑर्गेनिक कंपाउंड है। यह एक सिन्थेटिक केमिकल है जो रंगहीन लिक्विड के रूप में दिखता है। हालांकि, काफी समय से इस गैस को रखा जाए तो यह हल्के पीले रंग की दिखती है। स्टीरीन बहुत ही ज्वलनशील होती है और जब यह जलती है तो बहुत ही जहरीली गैस रिलीज करती है। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल ऐंड रिसर्च सेंटर के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर डी रघुनाथ राव के मुताबिक स्टीरीन का इस्तेमाल मुख्य तौर पर पॉलिस्टिरीन प्लास्टिक बनाने में किया जाता है।

कितनी खतरनाक है यह गैस?

इस गैस की चपेट में आने से सेन्ट्रल नर्वस सिस्टम बुरी तरह खराब हो सकता है। सुनने की क्षमता भी खत्म हो सकती है और दिमागी संतुलन खत्म हो सकता है। बाहरी वातावरण में आने के बाद स्टीरीन ऑक्सिजन के साथ आसानी से मिक्स हो जाती है। नतीजतन हवा में कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा बढ़ने लगती है। इसके संपर्क में आने के बाद लोगों के फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है और वे घुटन महसूस करने लगते हैं। यह गैस बाद में दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर भी असर डालती है। इस वजह से गैस के संपर्क में आने वाले स्थानीय लोग सड़कों पर इधर-उधर गश खाकर गिर पड़े। कुछ डॉक्टरों ने बताया कि स्टीरीन न्यूरो-टॉक्सिन गैस है, जिसके संपर्क में आने के बाद सांस लेने में दिक्कत होती है। इससे 10 मिनट के भीतर प्रभावित व्यक्ति की मौत हो सकती है।

जगह-जगह सड़कों पर बेहोश पड़े गिरे हुए थे लोग

विशाखापत्तनम में जिस जगह पर गैस लीक हुई, उसके 3 किलोमीटर के दायरे में दहशत फैल गई। सड़कों पर लोग बेसुध पड़े हुए मिले। कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तो कई शरीर पर चकत्ते पड़ने और आंखों में जलन की शिकायत कर रहे थे। टीवी फुटेज में मोटरसाइकल सवारों को उस पर गिरते हुए देखा जा सकता है।

एलजी पॉलिमर्स के प्लांट से लीक हुई गैस

यह गैस साउथ कोरियन कंपनी एलजी पॉलिमर्स के प्लांट से लीक हुई। इस प्लांट में पॉलिस्टीरीन बनाई जाती है यानी ऐसी प्लास्टिक जिसका खिलौनों, तमाम उपकरणों, इलेक्ट्रिक फैन के ब्लेड्स से लेकर कप, कल्टरी और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को रखने वाले कंटेनर जैसी चीजों को बनाने में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। प्लांट में स्टीरीन गैस का इस्तेमाल इसी प्लास्टिक को बनाने के लिए हो रहा था। यह प्लांट विशाखापत्तनम शहर के बाहरी हिस्से में स्थित है।

5-5 हजार टन के 2 टैंकों से लीक हुई गैस

विशाखापत्तनम के बाहरी हिस्से में नायडू थोटा इलाके में एलजी का वह प्लांट है, जहां से गैस लीक हुई। एक स्थानीय पुलिस अफसर ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि प्लांट में बने 5-5 हजार टन के 2 टैंकों से गैस लीक हुई। मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही टैंकों की देखभाल के लिए वहां कोई तैनात नहीं था।

Leave a Reply

Next Post

प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड, नाबालिग और मां-बाप की गला रेतकर हत्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइवप्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी मच गई है। हत्यारों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों के साथ ही फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंची है। […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़