श्रीलंका के लिए बुरी खबर, यह स्टार खिलाड़ी भारत के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलंबो 16 जुलाई 2021। भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से ठीक तीन दिन पहले श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान व स्टार बल्लेबाज कुसल परेरा कंधे में चोट की वजह से भारत के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा, ‘कुसल परेरा का भारत के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होना तय है। उन्हें कंधे में चोट लगी है। टीम ने चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया। उन्हें आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है लेकिन टीम के डॉक्टर ने कहा कि उन्हें छह सप्ताह तक बाहर रहना पड़ेगा।’ बता दें कि परेरा इंग्लैंड का दौरा करने वाली श्रीलंका टीम के कप्तान थे लेकिन खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच अनुबंध विवाद के कारण दासुन शनाका को भारत के खिलाफ कप्तान बनाया गया।

दासुन शनाका श्रीलंका के नए कप्तान

श्रीलंका क्रिकेट ने दासुन शनाका को टीम की कमान सौंपने का फैसला कर लिया है जो अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले खिलाड़ी थे। 29 वर्षीय शनाका आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज है। वह पिछले पांच वर्षों में श्रीलंका के कप्तान बनने वाले 10वें खिलाड़ी होंगे। उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कापूगेदरा, लसिथ मलिंगा, दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, लेसिथ मलिंगा, दिमुथ करुणारत्ने और परेरा ने 2017 के शुरू से लेकर श्रीलंका की कमान संभाली है। शनाका ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में कप्तानी की थी, जिसमें उनकी टीम ने क्लीन स्वीप किया था। 

18 जुलाई से वन-डे सीरीज की शुरुआत

बता दें कि श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। 18 जुलाई से वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक, वन-डे सीरीज की शुरुआत 13 जुलाई से होने वाली थी। दूसरा व तीसरा वन-डे क्रमशः 16 और 18 जुलाई को खेला जाना था। इसके बाद 22 जुलाई से टी-20 सीरीज खेली जानी थी। मगर श्रीलंका टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डेटा विश्लेषक जीटी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीसीसीआई और क्रिकेट श्रीलंका ने इसे पांच दिन आगे बढ़ा दिया।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी ने अब रायबरेली में की गांधी परिवार की घेराबंदी, सोनिया की जगह स्‍मृति ईरानी बनीं 'दिशा' की अध्‍यक्ष

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायबरेली 16 जुलाई 2021। भाजपा ने अब सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में गांधी परिवार की घेराबंदी की कोशिश की है। यहां जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी की जगह बगल की संसदीय सीट अमेठी से भाजपा सांसद […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक