बीजेपी ने अब रायबरेली में की गांधी परिवार की घेराबंदी, सोनिया की जगह स्‍मृति ईरानी बनीं ‘दिशा’ की अध्‍यक्ष

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायबरेली 16 जुलाई 2021। भाजपा ने अब सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में गांधी परिवार की घेराबंदी की कोशिश की है। यहां जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी की जगह बगल की संसदीय सीट अमेठी से भाजपा सांसद स्‍मृति ईरानी का नाम घोषित किया गया है। हालांकि दिशा संगठन में सोनिया गांधी बनी रहेंगी लेकिन अब अध्‍यक्ष को-चेयरपर्सन के रूप में। 

दिशा समिति का गठन लोकसभा चुनावों के बाद किया जाता है। यह समिति हर तीन महीने में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करती है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के नियमों के मुताबिक, जिले की संसदीय सीट से मौजूदा सांसद को ही दिशा कमिटी का चेयरमेन घोषित किया जाता है। चूंकि रायबरेली जिले का एक ब्‍लॉक अमेठी के अंतर्गत आता है इसलिए इस बार स्‍मृति ईरानी को दिशा को का चेयरपर्सन नियुक्‍त किया गया है। स्‍मृति पहले से अमेठी में इस कमेटी की कमान संभाल रही हैं। 

रायबरेली के सीडीओ अभिषेक गोयल ने बताया कि यह पद 2019 से खाली था। असल में साल-2019 में देश में नई सरकार के गठन के बाद लगभग सभी जिलों में दिशा का गठन कर दिया गया था लेकिन रायबरेली में यह नहीं हो सका था। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से दिशा के अध्‍यक्ष और सह अध्‍यक्ष का मनोनयन करने के बाद डीएम स्‍तर से दिशा का गठन किया जाता है। इसमें जिले के सभी विधायकों, ब्‍लॉक प्रमुखों और अन्‍य सांसदों को शामिल किया जाता है। कायदे से रायबरेली में दिशा का गठन भी 2019 में ही हो जाना चाहिए था लेकिन अब दो साल बाद उस प्रक्रिया को पूरा किया गया है। वह भी इस बड़े फेरबदल के साथ। सोनिया गांधी लंबे समय से दिशा की अध्‍यक्ष थीं। अब उन्‍हें इस पद से हटा दिया गया है। 

2004 से रायबरेली की सांसद हैं सोनिया

सोनिया गांधी 2004 से रायबरेली का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जबकि स्मृति इरानी 2019 में ही पहली बार लोकसभा सांसद चुनी गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को 55,000 वोटों के अंतर से हराया था।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्रियों से बोले पीएम मोदी: यूरोप में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, ये हमारे लिए चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जुलाई 2021। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से पहले केंद्र सरकार लगातार राज्यों से संपर्क में है। प्रधानमंत्री मोदी समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इन राज्यों […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस