देवरिया में बड़ा हादसा; पिकअप ने तीन बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत…चार घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देवरिया 31 अगस्त 2024। उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर एक वैन ने तीन मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार पिकअप वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में में हुआ। गौरी बाजार थाना प्रभारी डीके मिश्र ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक पिकअप वैन ने तीन मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मिश्र के मुताबिक, मृतकों की पहचान रत्नेश (24), राजू (28) और साहिल (17) के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर इनकी हालत स्थिर बता रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

अचानक दूसरे लेन में आई पिकअप ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के रहने वाले दिलीप पुत्र विभूति की चाची की तबीयत खराब है। वह गोरखपुर स्थित किसी अस्पताल में भर्ती हैं। दिलीप अपने मित्र साहिल पुत्र समीर के साथ बाइक से भोजन लेकर गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह पोखरभिंडा के समीप पहुंचे थे कि अचानक दूसरे लेन में तेज रफ्तार पिकअप आ गई और बाइक में ठोकर मारने के साथ ही पीछे चल रही तीन और बाइक में भी ठोकर मार दिया। जिससे दिलीप, साहिल के साथ ही दूसरे बाइक पर सवार रत्नेश उर्फ गोलू निवासी पोखरभिंडा थाना गौरीबाजार, रत्नेश के जीजा राजू प्रसाद निवासी जंगल ठकुरही थाना कोतवाली रुद्रपुर, रत्नेश यादव निवासी जमुआ थाना उभांव जिला बलिया समेत सात लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Next Post

केदारनाथ में बड़ा हादसा!  हैंग करके ले जाया जा रहा हेलीकॉप्टर नीचे गिरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव केदारनाथ 31 अगस्त 2024। उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। क्रिस्टल कंपनी का एक खराब हेलीकॉप्टर, जिसे मरम्मत के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर से लटकाकर ले जाया जा रहा था, अचानक नीचे गिर गया। सौभाग्य से, जिस स्थान पर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां