संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सेलर गौठान का किया निरीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

स्वसहायता समूह द्वारा संचालित गतिविधियों की ली जानकारी

वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की अभिनव तकनीक को सराहा  

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 03 फरवरी 2021 संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डाॅ. सरांश मित्तर ने आज बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम सेलर के गौठान में कार्यरत विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा कर व्यवसायिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं से गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, विक्रय, पैकिंग, लाभ आदि के बारे में जानकारी ली। संभागायुक्त ने सेलर गौठान में संचालित गतिविधियों एवं जिले में वर्मी कम्पोस्ट खाद के उत्पादन के लिए उपयोग में लाई जा रही अभिनव तकनीक की सराहना की।

सेलर गौठान में 11 महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। संभागायुक्त ने 35 एकड़ क्षेत्र में फैले इस गौठान में संचालित सभी गतिविधियों का निरीक्षण किया। शिव शक्ति स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दोना पत्तल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। संभागायुक्त ने उनसे प्रशिक्षण एवं अब तक अर्जित लाभ की जानकारी ली।

ग्वालपाल महिला स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट खाद का अवलोकन किया। समूह की महिलाओं ने डाॅ. अलंग को बताया कि उनके द्वारा 27 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 17 क्विंटल खाद की बिक्री हो चुकी है। कृषि विभाग के उप संचालक ने संभागायुक्त को जानकारी दी कि सेलर में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के लिए अभिनव तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

कम मूल्य लागत वर्मी कम्पोस्ट –

कम मूल्य की लागत से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया जा रहा है। इस तकनीक के अंतर्गत वर्मी टैंक का पक्का स्ट्रक्चर न बनाकर जमीन की सतह पर एक से डेढ़ फीट की उंचाई पर पाॅलीथीन बिछाकर वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया जाता है। इसमें बीच का भाग उपर होता है एवं किनारों में ढाल होती, जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाता है।

डी-कम्पोजर का उपयोग –

वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए डी-कम्पोजर का उपयोग किया जा रहा है। जिससें कम समय में ही खाद बनकर तैयार हो जाता है और यह खाद की उपलब्धता को बढ़ाता है। वर्मी टांके में कुछ मात्रा में डी-कम्पोजर मिलाने से यह जल्द ही गोबर एवं अन्य सामग्री को डी-कम्पोज करता है, जिससे खाद जल्द तैयार हो जाता है।

प्रोम खाद का उपयोग –

जिले में प्रोम खाद का उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक में खाद में राॅक फास्फेट मिलाया जाता है। जिससे भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ती है एवं यह जैविक होता है। रासायनिक खाद की अपेक्षा आधी मात्रा ही जैविक खाद की लगती है।  

संभागायुक्त ने जागृति समूह द्वारा किए जा रहे मशरूम उत्पादन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अब तक मेरे द्वारा निरीक्षण किये गये सभी जिलों से बेहतर यहां मशरूम उत्पादन किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने बताया कि 15 किलो मशरूम की बिक्री की जा चुकी है। संभागायुक्त ने 500 रूपये में 500 ग्राम मशरूम समूहों से क्रय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्व सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे मछली पालन, मुर्गी पालन, गोबर गैस प्लांट, बकरी पालन एवं बाड़ी विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।  

Leave a Reply

Next Post

ग्राम स्‍वराज की आधारशिला पर ‘वर्धा मंथन’ का आयोजन 6-7 फरवरी को : प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल

शेयर करे B S Mirge वर्धा 3 फरवरी 2021 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)। देश में इस समय आत्‍मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुविध यत्‍न किया जा रहा है। आत्‍मनिर्भर भारत निर्मित करने के विचार का मूल गांधी के ग्राम स्‍वराज के रचनात्‍मक कार्यक्रमों में निहित है। आत्‍मनिर्भर भारत के लिए आत्‍मनिर्भर गांव […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल