कटनी की निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कटनी, 30 अगस्त 2026। कटनी की निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर अब कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिस पुलिस विभाग में वह अधिकारी थीं, उसी विभाग ने अब उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विदेश भागने की आशंका के बीच यह कदम उठाया गया है। इससे पहले कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।

विदेश भागने की आशंका, एजेंसियों को भेजा पत्र
कटनी के बहुचर्चित जमीन सौदेबाजी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी फरार हैं। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विदेश भागने की कोशिश कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराने के लिए संबंधित एजेंसियों को पत्र भेजा गया है। नोटिस जारी होने के बाद यदि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट या इमिग्रेशन चेक पोस्ट से देश छोड़ने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें रोका जा सकेगा और पुलिस को तत्काल सूचना दी जाएगी।

अग्रिम जमानत खारिज, अब गिरफ्तारी के लिए तेज हुई दबिश
इससे पहले नेहा पच्चीसिया और क्षितिज राज बारापात्रे ने गिरफ्तारी से राहत के लिए जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई और तेज कर दी है।

तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम
कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस और एसआईटी की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और संभावित ठिकानों की तलाश में जुटी हैं।

निलंबित अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम से बढ़ी हलचल
इस पूरे घटनाक्रम ने इसलिए भी ध्यान खींचा है, क्योंकि पुलिस विभाग की निलंबित अधिकारी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जैसी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। फिलहाल कटनी पुलिस और एसआईटी टीम नेहा पच्चीसिया, मारूफ अहमद हनफी समेत क्षितिज राज बारापात्रे की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

40 फीट गहरी नदी में गिरा सीमेंट लदा ट्रक

शेयर करे24 घंटे बाद चालक-क्लीनर के शव बरामद इंडिया रिपोर्टर लाइव दमोह, 30 अगस्त 2026। दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से नदी में गिरे सीमेंट लदे 18 चक्का ट्रक से आखिरकार दो शव बरामद कर लिए गए। शनिवार दोपहर से शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान रविवार […]

You May Like

यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से घिरे मस्क....|....अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी....|....विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को....|....बाल विवाह रोकने के लिए बड़ा बदलाव....|....घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी....|....जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,100 करोड़ से बनेगी कंपनी....|....लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक....|....ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत....|.... एनएसयूआई महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर....|....प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर