वोटरों को धमकाने को लेकर सीएम ममता के आरोप को बीएसएफ ने बताया निराधार; मुर्शिदाबाद में फायरिंग में चार घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 27 जून 2023। सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। बीएसएफ ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताया है। बता दें, बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बीएसएफ सीमावर्ती क्षेत्रों में मतदाताओं को धमका रही है। हाल में बंगाल के कूचबिहार के चांदमारी हाईस्कूल मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बीएसएफ भगवा खेमे के इशारे पर सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को डरा-धमका रही है। उन्होंने रैली से ही पुलिस को निर्देश दिए थे कि आप सुरक्षा बलों पर कड़ी नजर रखें। ममता बनर्जी के बयान पर आपत्ति जताते हुए सोमवार को बीएसएफ गुवाहाटी फ्रंटियर ने कहा कि कूच बिहार में रैली के दौरान मुख्यमंत्री  द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उनका बयान सच्चाई से बहुत दूर है। बीएसएफ ने आगे कहा कि बीएसएफ सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने और सीमा पार अपराधों को रोकने एवं भारतीय क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश या निकास को रोकने के लिए कटिबद्ध है। सीमा पर तस्करी और किसी भी अन्य गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने की जिम्मेदारी भी बीएसएफ की है।

सीमा क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को डराने-धमकाने की कोई भी शिकायत अब तक बीएसएफ या अन्य सहयोगी एजेंसी को नहीं मिली है। बीएसएफ को सीमा पर और अन्य आंतरिक क्षेत्रों में जहां कहीं भी आदेशित किया जाता है, शांतिपूर्ण और निर्बाध चुनावी प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए ऐसे किसी भी आरोप का जोरदार खंडन करती है।

एक बार फिर हुई गोलीबारी 
पंचायत चुनाव को लेकर बंगाल हिंसा लगातार जारी है। सोमवार शाम को मुर्शिदाबाद के डोमकल में दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद गोलीबारी हो गई। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

पिछले पंचायत चुनावों में भी खूब हुई हिंसा
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है। 2013 और 2018 के पंचायत चुनाव भी अपवाद नहीं थे। 2013 में जहां पंचायत चुनाव में हिंसा के चलते 39 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2018 में 21 लोग मारे गए थे। पिछले पंचायत चुनाव में 34 प्रतिशत सीटों पर टीएमसी निर्विरोध जीती थी, साथ ही 90 प्रतिशत सीटों पर टीएमसी समर्थित उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की थी। 

Leave a Reply

Next Post

जल, थल और नभ तीनों ओर से सुरक्षित होगा राममंदिर, सुरक्षा प्लान पर खर्च होंगे 38 करोड़ रुपये

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 27 जून 2023। रामलला के मंदिर की सुरक्षा प्लान पर लगभग 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। धनराशि स्वीकृत हो गई है और निर्माण की जिम्मेदारी यूपी निर्माण निगम को सौंपी गई है। अगले कुछ दिन में इसकी डीपीआर शासन को भेज दी जाएगी। इसमें […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़