अर्जुन कपूर ने चाचा अनिल को खास अंदाज में किया विश, कहा- आपसे बहुत प्यार करता हूं…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 दिसंबर 2022। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनिल कपूर को आज पूरी इंडस्ट्री ‘झक्कास’ एक्टर के नाम से जानती है। अपने करियर में अनिल ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिन्हें फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं। अनिल न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि फिट पर्सनालिटी के लिए भी जाने जाते हैं। आज हिट एंड फिट अनिल कपूर का जन्मदिन है। वो आज अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस सहित उनकी फैमिली भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रही है। सोनम कपूर के बाद अब अर्जुन कपूर ने उन्हें विश किया। अर्जुन ने एक खास वीडियो पोस्ट किया हैं। वीडियो के साथ उसका कैप्शन भी काफी मजेदार है।

अनिल कपूर का वर्कआउट वीडियो पोस्ट कर किया विश

अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर के जन्मदिन पर उन्हें विश किया है। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अनिल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनिल वर्कआउट करते दिख रहे हैं। कभी वो समंदर किनारे दौड़ते दिख रहे हैं तो कभी वो अलग-अलग में नजर आ रहे हैं। वीडियो के शुरू में लिखा आता है ‘असली छोकरा हुआ जवा रे..’। इस वीडियो के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, ‘ एंटी-एजिंग के बादशाह अनिल कपूर को जन्मदिन मुबारक हो! चाचू आप सुपर-सुपर है! मैं आपको बहुत प्यार करता हूं।’ इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें विश करते नजर आ रहे हैं।

रिलीज हुआ अर्जुन की फिल्म कुत्ते का पहला गाना

आपको बता दें कि एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘कुत्ते’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब अर्जुन की फिल्म कुत्ते का पहला गाना ‘आवारा डॉग्स’ रिलीज हो चुका है। आकाश भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म कुत्ते में अर्जुन के अलावा  नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मैडम जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। ‘कुत्ते’ 13 जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

Leave a Reply

Next Post

"नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं, आप भी..." : दिल्ली पहुंची राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 दिसंबर 2022। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली में दाखिल हो चुकी है, इस यात्रा की अगुवाई खुद राहुल गांधी कर रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पड़ाव पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं नफ़रत के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल