यूक्रेन के अवदिव्का शहर पर रूस का कब्जा, पुतिन ने अपनी सेना की जमकर की तारीफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 फरवरी 2024। यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल रूस ने यूक्रेन के अवदिव्का शहर पर कब्जा कर लिया है। अवदिव्का यूक्रेन का अहम पूर्वी शहर है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस उपलब्धि के लिए अपनी सेना की तारीफ की है और इस जीत को बेहद अहम बताया। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगु ने राष्ट्रपति पुतिन को इसकी जानकारी दी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि अवदिव्का यूक्रेनी सेनाओं के लिए एक मजबूत डिफेंस हब था और अवदिव्का पर रूसी कब्जे से यूक्रेन की रूस पर हमला करने की क्षमता बुरी तरह से प्रभावित होगी। यूक्रेनी सेना के चीफ ने शनिवार को बयान जारी कर अवदिव्का पर रूसी कब्जे की पुष्टि की। यूक्रेनी सेना के चीफ अलेक्जेंडर सिरस्की ने कहा मैंने अपने सैनिकों को पीछे हटाने का फैसला किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी कहा कि पीछे हटने का फैसला सैनिकों की जान बचाने के लिए किया गया। जेलेंस्की ने हार का ठीकरा हथियारों की कमी पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से यूक्रेन हथियारों की कमी से जूझ रहा है। खासकर लंबी दूरी के हथियार और मिसाइलों की कमी है। इसी के चलते रूस ने हमले तेज कर दिए थे।

रूस के हमले में तबाह हो चुका है अवदिव्का शहर
रूस यूक्रेन युद्ध में पूर्वी सीमा पर चल रहे युद्ध में अवदिव्का में सबसे भयंकर लड़ाई हुई। यहां रूस ने भारी बमबारी और एयरस्ट्राइक की। रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के डोनेत्सक शहर से अवदिव्का की दूरी 10 किलोमीटर से भी कम है। अवदिव्का की लड़ाई की तुलना बाखमुत की लड़ाई से भी की जा रही है, जहां 10 हजार से भी ज्यादा सैनिकों की मौत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अवदिव्का की आबादी करीब 34 हजार थी, जो युद्ध शुरू होने के बाद पलायन कर गए। अभी भी करीब एक हजार लोग यहां रह रहे हैं। युद्ध के चलते अधिकतर शहर तबाह हो चुका है। 

Leave a Reply

Next Post

'भाजपा में बूथ कार्यकर्ता भी पीएम बन सकता है', अधिवेशन में बोले शाह- हम खुद हिंसा के भुक्तभोगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 फरवरी 2024। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपने संबोधन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां एक बूथ कार्यकर्ता भी पीएम बन सकता है। शाह ने कहा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण