जिंदा जला यात्री, मंदिर के दर्शन कर लाैटी पत्नी खोजती रही पति को; अब इस हाल में हैं श्रद्धालु

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मथुरा 15 जनवरी 2025। वृंदावन के तेलंगाना से बस में धर्मिक यात्रा में आए दु्रपति के जिंदा जल जाने के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर हाल बुरा है। जब से स्थानीय लोगों ने हाल जानने का प्रयास किया तो उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे। वह तेलगू भाषा में बोल रही थी और आंखों से अपना दर्द बयां कर रही थी। पर्यटक सुविधा केंद्र में खड़ी बस में लगी आग में जिंदा जले दुरपति की मौत की जानकारी उसकी पत्नी ईलू बाई को तब हुई जब वह नगर के मंदिरों के दर्शन कर अपने सभी दल के सदस्यों के साथ लौटकर आई। जली बस देखकर पति को वहां न पाकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

उसने टूटी फूटी हिंदी में बताने का प्रयास किया कि उसके पति भी कुछ कदम बस से निकलकर उसके साथ चले। लेकिन तबीयत खराब होने पर वह बस की ओर ही लौट गए थे। अपना दर्द आखों के जरिए बयां कर रही है। वहीं बाकी श्रद्धालु भी बस में छोड़कर गए बैग और सूटकेस में बचा सामान और रकम तलाश रहे थे। 

उनके बस में लगी आग से भी बैग में अधजले ओर कुछ रकम सही सलामत मिल गई। तेलंगाना की श्रद्धालु नाथाबाई ने बताया कि उसके सात हजार रुपये आग से बच गए हैं। उसने भगवान को धन्यवाद किया। इसी प्रकार अन्य यात्री भी बस में अधजले सामान में अपने रखी धनराशि तलाश रहे हैं।

यात्री सुबह आठ बजे तेलंगाना के लिए होंगे रवाना

पर्यटक सुविधा केंद्र के व्यवस्थापक कुलदीप दीक्षित ने बताया कि तेलंगाना के सभी यात्रियों के लिए रात में भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था के केंद्र पर ही की गई है। सुबह करीब आठ बजे वह वृंदावन से सीधे तेलंगाना के लिए दो बसों में रवाना होंगे। उन्हें सुबह साढे़ सात बजे भोजन देने के साथ ही रास्ते के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई है। एक बस 30 सीटर और दूसरी बस 20 सीटर की गई है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेताओं पर हमला कराने वाले पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो नगर पालिका भाटापारा के प्रशासक को हटाया जाए

शेयर करेनगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को करारी हार दिख रही इसलिए भाजपा नेता बौखलाकर गुंडागर्दी कर रहे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 16 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेताओं पर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार