​​​​​​​मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने प्रभारी जिले की जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक ली

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 14 फरवरी 2021। लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रुद्रकुमार ने आज विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक ली। इस अवसर पर अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड चन्दन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल देव, वनमण्डलाधिकारी एन.आर. खुंटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, एसडीएम दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ के अतिक्ति अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री गुरू रुद्रकुमार ने जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा कर विभागों द्वारा समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अनुमोदन की प्रत्याशा में वर्ष 2020-21 में 29 कार्य हेतु 343.69 लाख रुपये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। वहीं वर्ष 2020-21 में प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से कुल 47 कार्य हेतु 1555.61 लाख रुपए का प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गयी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों एवं शासी परिषद के सदस्यों से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार वर्ष 2020-21 के लिए 60 नवीन कार्याें हेतु 3308.27 लाख रुपये के सभी कार्यों का अनुमोदन हेतु सहमति प्रदान की गई।

बैठक में शासी परिषद द्वारा डीएमएफ निधि से वर्षवार स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गयी। मंत्री गुरू रूद्रकुमार को अवगत कराया गया कि वर्ष 2016-17 में कुल स्वीकृत 114 कार्यों में सभी कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। वर्ष 2017-18 में स्वीकृत 202 कार्यों में से 164 कार्य पूर्ण तथा 37 कार्य अपूर्ण और एक कार्य निरस्त है। इसी प्रकार वर्ष 2018-19 में कुल स्वीकृत 54 कार्यों में से 40 कार्य पूर्णतथा 14 कार्य अपूर्ण है। वर्ष 2019-20 हेतु में स्वीकृत कुल 51 कार्यों में से 28 कार्य पूर्ण तथा 21 कार्य अपूर्ण तथा 2 कार्य निरस्त है। वर्ष  2020-21 में कुल स्वीकृत 86 कार्यों में से 9 कार्य पूर्ण तथा 68 कार्य अपूर्ण हैं, 9 कार्यों को निरस्त किया गया है। अपूर्ण सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को दिये गये। बैठक में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2019-20 तक वार्षिक प्रतिवेदन अनुमोदन हेतु शासी परिषद के समक्ष रखा गया। सभी सदस्यों ने वार्षिक प्रतिवेदन के अनुमोदन हेतु अपनी सहमति प्रदान की। बैठक में वर्ष 2016-17 सं 2018-19 तक के कार्यों का सीए द्वारा ऑॅडिट रिपोर्ट का अवलोकन समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। वर्ष 2019-20 के कार्यों का आडिट सीए से कराने का निर्णय लिया गया। प्रतिवर्ष जिला खनिज संस्थान न्यास को आबंटित राशि के बेहतर उपयोग के लिए कार्ययोजना तैयार करने हेतु विशेषज्ञ संस्थाओं की सहायता लेने के संबंध में चर्चा की। जिस पर सभी सदस्यों द्वारा विशेषज्ञ संस्थाओं की सेवाएं लेने हेतु अपनी सहमति दी। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना काल में सबको खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सफल रहा छत्तीसगढ़ : प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन एवं सूखे राशन का प्रबंध

शेयर करेराज्य के 57 लाख परिवारों को तीन माह का निःशुल्क चावल वर्तमान में छत्तीसगढ़ की 97 प्रतिशत जनसंख्या को खाद्यान्न सुरक्षा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 फरवरी 2021। कोरोना संक्रमण वायरस से सुरक्षा के लिए लाॅकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार