ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, तीसरा टेस्ट जीतने से चार विकेट दूर; स्मिथ-जैक्स क्रीज पर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

एडिलेड 20 दिसंबर 2025। पैट कमिंस और नाथन लियोन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में शिकंजा कस लिया है। इंग्लैंड ने चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 207 रन बनाए हैं और उसे अभी जीत के लिए 228 रन और बनाने हैं। स्टंप्स के समय विल जैक्स 11 और जैमी स्मिथ दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस और लियोन को तीन-तीन विकेट मिले हैं।

इससे पहले, ट्रेविस हेड के शतक और एलेक्स कैरी के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 349 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह कुल 434 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने 435 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई है और उस पर हार का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट और एशेज सीरीज बरकरार रखने से चार विकेट दूर है।

इंग्लैंड को शुरुआती झटके
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में ऑलआउट करने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। कमिंस ने लाबुशेन के हाथों डकेट को कैच कराया जो चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जैक क्राउली ने ओली पोप के साथ पारी आगे बढ़ाई, लेकिन कमिंस ने इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया। कमिंस ने लाबुशेन के ही हाथों पोप को कैच कराया। पोप 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।

कमिंस ने तोड़ी साझेदारी
तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने जो रूट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई। रूट और जैक क्राउली के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। रूट और क्राउली ने शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड को संभाल लिया था और टी ब्रेक तक इन दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी थी, लेकिन तीसरे सत्र की शुरुआत में ही कमिंस ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। रूट 63 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।

क्राउली का पचासा
जैक क्राउली और हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की जिससे इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। क्राउली ने इस दौरान अर्धशतक भी पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए क्राउली और ब्रूक की साझेदारी परेशानी का कारण बन रही थी, लेकिन नाथन लियोन ने हैरी ब्रूक को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलाई। क्राउली और ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। ब्रूक ने 56 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए। लियोन ने फिर कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड कर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटा दी। स्टोक्स पांच रन बनाकर आउट हुए। लियोन ने फिर शानदार गेंदबाजी जारी रखी और जैक क्राउली को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दिया जो 151 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन की शुरुआत दूसरी पारी में चार विकेट पर 271 रन से की। ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की जिससे ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 300 रन के पार पहुंच गई। इस साझेदारी को जोश टंग ने हेड को आउट कर तोड़ा। हेड 219 गेंदों पर 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से 170 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद कैरी भी पवेलियन लौट गए। उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। कैरी 128 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 72 रन बनाए। हेड और कैरी के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी ऑलआउट होने में ज्यादा देर नहीं लगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने 10, कमिंस ने 6 और बोलैंड ने एक रन बनाए, जबकि स्टार्क सात रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से टंग को चार विकेट मिले, जबकि ब्राइडन कार्स को तीन सफलता मिली। वहीं, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और स्टोक्स को एक-एक विकेट मिले।

Leave a Reply

Next Post

स्विट्ज़रलैंड के एबी इवेंट में सना रईस ख़ान की चमक

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 दिसंबर 2025। जब विशेषज्ञता सीमाओं को लांघती है और पहचान वैश्विक मंच तक पहुँचती है, तब ऐसे पल इतिहास बन जाते हैं। प्रख्यात वकील सना रईस ख़ान के लिए ऐसा ही एक गौरवशाली क्षण तब आया, जब उन्हें स्विट्ज़रलैंड में आयोजित […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां