भारत के ‘लौह पुरुष’ की पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत और अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देता है।अपने नेतृत्व क्षमता के लिए सरदार की उपाधि से सम्मानित पटेल को आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सैकड़ों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘महान सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देश की एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने आधुनिक भारत की नींव रखी।” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनका अनुकरणीय कार्य हमें एक मजबूत, अधिक एकजुट देश के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देता है। हम समृद्ध भारत के उनके सपने को साकार करने के लिए उनके कार्यों और जीवन से प्रेरणा लेते हैं।’

Leave a Reply

Next Post

महिला जज के यौन शोषण के आरोप पर सीजेआई ने मांगी रिपोर्ट, चिट्ठी लिखकर मांगी थी इच्छामृत्यु

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। उत्तर प्रदेश की एक महिला सिविल जज ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने इच्छा मृत्यु की मांग की है। उनकी इच्छामृत्यु वाली चिट्ठी पर सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से रिपोर्ट […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह