जयशंकर ने  कहा- भारत के लिए बड़ी समस्या बना कनाडा, पंजाब के अपराधियों का स्वागत करती है ट्रूडो सरकार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 मई 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तान आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी पर कनाडा सरकार की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने संगठित अपराध से जुड़े लोगों के लिए कनाडा की ओर से वीजा जारी करने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ‘अतिवाद, अलगाववाद और हिंसा के पैरोकारों को वैधता दे रहा है। उन्होंने कहा कि कनाडा इस समय भारत के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। केंद्रीय विदेश मंत्री ने कहा, ”अभी हमारी सबसे बड़ी समस्या कनाडा है, क्योंकि कनाडा में आज जो सरकार है, वह उग्रवाद, अलगाववाद और हिंसा की वकालत करने वालों को आजादी के नाम पर एक निश्चित वैधता दे दी है। जब आप उन्हें कुछ कहते हैं तो उनका जवाब होता है-हम एक लोकतांत्रिक देश हैं,   यह अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने कहा कि वहां जो हो रहा है, उसका विरोध किया जाएगा। न्यूटन का राजनीति का नियम वहां भी लागू होगा।

जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो  सोचते हैं कि अपराधियों को बढ़ावा देने की उसकी हरकतों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होगी। जयशंकर ने पंजाब में संगठित अपराधों से जुड़े अपराधियों को वीजा देने के लिए कनाडा सरकार की आलोचना की और कहा कि सच्चाई यह है कि पंजाब के संगठित अपराध से जुड़े कई लोगों का कनाडा में स्वागत किया गया है। ये बात समझ से परे है कि भारत के वांछित अपराधियों को कनाडा सरकार  वीजा क्यों दे रही है। जयशंकर ने बताया कि इनमें से कई लोग झूठे दस्तावेजों पर कनाडा जाते हैं, लेकिन उन्हें रहने की अनुमति दी जाती है।  

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह का दावा, भाजपा एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण खत्म नहीं होने देगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 मई 2024। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि संसद में जब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक भी सांसद है अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण खत्म नहीं होगा। तेलंगाना में […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस