‘असुरन’ में दिए बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए धनुष को ब्रिक्स फिल्म फेस्टीवल में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 29 नवंबर 2021 । साउथ स्टार धनुष ‘असुरन’ फिल्म में किए अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कुछ महीनों पहले नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुए थे. अब उनकी झोली में एक और बड़ा अवॉर्ड आ चुका है. अभिनेता को ब्रिक्स फिल्म फेस्टीवल में उनकी फिल्म ‘असुरन’ में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है. धनुष के लिए ये साल बहुत खास रहा है. उनके अभिनय करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस उन्हें करने को मिली और उन किरदार के लिए उन्हें नेशनल और इंटरनेशनल मंच पर खूब सम्मान भी मिल रहा है.

पिछले दिनों गोआ में इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था. इसी फ़िल्म फेस्टिवल के साथ ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया. IFFI का 52वां एडिशन 28 नवंबर को समापन की ओर पहुंच रहा था तभी आखिरी दिन इसी मंच पर ब्रिक्स फिल्म के अथॉरिटीज ने 6 फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की. इन्हीं अवॉर्ड में एक था धनुष का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड. इस सम्मान से सम्मानित होकर धनुष बहुत खुश नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में गरीब किसान की भूमिका कब लिए उन्हें बहुत सराहना मिली है.

धनुष ने सोशल मीडिया के जरिए दी इसकी जानकारी

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया से इस खबर की जानकारी देते हुए लिखा,”मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं.” उनकी सोशल मीडिया में ये खुशखबरी देने की देर थी. उनके फैंस की उन्हें बधाई और शुभकामनाओं की लाइन्स लग गई. सब उनके इस अद्भुत काम की तारीफ कर रहे हैं. यह पहली बार था जब इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के साथ ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था. ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका से आई फिल्मों को चुना जाता है.

इसी साल मिल चुका है बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड

आपको बता दें, धनुष को इसी साल बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. 2019 में आई ‘असुरन’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी. इन फिल्म में उनके अपोजिट मंजू वारियर और प्रकाश राज भी थे. इस फिल्म को वेटरीमारन ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को 2 नेशनल अवॉर्ड मिले थे. एक बेस्ट एक्टर की श्रेणी में और दूसरा बेस्ट तमिल फिल्म की श्रेणी में. नेशनल अवॉर्ड समारोह में ही धनुष के ससुर सुपरस्टार रजनीकांत को भी प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

Leave a Reply

Next Post

सामुहिक आत्महत्या मामला: कर्ज में डूबे परिवार के जहर खाने की घटना में पांचवीं मौत, घर की आखिरी सदस्य ने भी तोड़ा दम

शेयर करेभोपाल के पिपलानी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के जहर खा लिया था. जिसके बाद एक-एक कर परिवार के सभी लोगों की मौत हो गई इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 29 नवंबर 2021 । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में एक ही परिवार के […]

You May Like

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई