‘गाजा बच्चों की कब्रगाह बनता जा रहा’, हमास-इजराइल जंग के बीच यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेताया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 नवंबर 2023। इजराइल-हमास जंग के बीच जारी जंग को एक महीना हो गया है। सात अक्टूबर से जारी युद्ध अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस जंग में अभी तक दोनों पक्षों की ओर से 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इजराइल के हमलों के बाद गाजा पट्टी की हालत बहुत खराब हो गई है। संयुक्त राष्ट्र सचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा पट्टी की हालत पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि गाजा बच्चों की कब्रगाह बनता जा रहा है।

यह मानवता का संकट है
गुतारेस ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से कहा कि गाजा बच्चों की कब्रगाह बनता जा रहा है। गाजा के हालात मानवीय संकट से कहीं ऊपर हैं। यह मानवता का संकट है। उन्होंने कहा कि हर गुजरते घंटे के साथ संघर्ष विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के पक्ष और वास्तव में, अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक तत्काल और मौलिक जिम्मेदारी का सामना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदायों पर इस अमानवीय पीड़ा को रोकने और गाजा में मानवीय सहायता का विस्तार करने की जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कहा, “जंग में दोनों पक्षों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मौलिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने कहा कि जंग की शुरूआत से फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाले संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के 89 कर्मचारी मारे गए हैं।” एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर पोस्ट किया, “हाल के हफ्तों में हमारे संगठन के इतिहास में किसी भी अवधि की तुलना से अधिक संयुक्त राष्ट्र सहायता कर्मी मारे गए हैं।

हमारे सहयोगियों की बहुत याद आएगी
यूएनआरडब्ल्यूए ने मंगलवार को कहा कि कम से कम 26 सदस्य घायल हुए हैं। एजेंसी ने एक्स पर कहा, “हम बेहद सदमे में हैं। हमारे सहयोगियों की बहुत याद आएगी और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा। हम इस दुख को एक-दूसरे के साथ और परिवारों के साथ साझा करते हैं।” संयुक्त राष्ट्र महासचिव की टिप्पणियाँ इज़राइल द्वारा हमास पर युद्ध की घोषणा के चार सप्ताह बाद आई हैं, आतंकवादी संगठन के 7 अक्टूबर के हमले के बाद जिसमें इज़राइल में 1,400 लोग मारे गए थे और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

ट्रेन से 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की यात्रा करेगी लीजेंड्स लीग क्रिकेट ट्रॉफी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 नवंबर 2023। लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ साझेदारी की है। लीग की ट्रॉफी आठ नवंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस से 17 विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यात्रा करेगी। लीजेंड्स लीग […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं