अदाणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने से किया इनकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 फरवरी 2023। सुप्रीम कोर्ट ने उद्योगपति गौतम अदाणी के मामले में शुक्रवार को बड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने इस केस में मीडिया की रिपोर्टिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिका भी खारिज कर दी, जिसमें अदाणी-हिंडनबर्ग मामले पर कोर्ट के अंतिम आदेश तक मीडिया को रिपोर्टिंग करने से रोकने की मांग की गई थी।  मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा, ‘हम मीडिया को कोई निषेधाज्ञा जारी नहीं करने जा रहे हैं।’ इसके पहले शीर्ष अदालत ने 17 फरवरी को शेयर बाजार के लिए नियामक उपायों को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों के एक प्रस्तावित पैनल पर केंद्र के सुझाव को सीलबंद लिफाफे में स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि वह निवेशकों के हितों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखना चाहता है। इसलिए सीलबंद लिफाफे में केंद्र के सुझाव को स्वीकार नहीं करेगा। पीठ ने कहा था, ‘हम आपके सीलबंद लिफाफे में दिए गए सुझाव को स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि हम पूरी पारदर्शिता बनाए रखना चाहते हैं।’

शेयर्स में गिरावट मामले में फैसला सुरक्षित
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप्स के शेयरों में आई गिरावट को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की। 

Leave a Reply

Next Post

नगालैंड में बोले प्रधानमंत्री मोदी- पूर्वोत्तर को एटीएम मानती थी कांग्रेस, हमारे लिए यह अष्टलक्ष्मी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिलॉन्ग 24 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) चुनावी राज्य नगालैंड और मेघालय के दौरे पर हैं। पीएम सबसे पहले नगालैेंड के दीमापुर पहुंचे, जहां उन्होंने रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नगालैंड की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया…दिल्ली से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां