अंतिम चरण में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का केरल पड़ाव, राहुल गांधी के कर्नाटक में एंट्री से पहले ही हाेने लगा विरोध 

Indiareporter Live
शेयर करे

यात्रा का स्वागत करने के लिए लगाए गए 40 से ज्यादा पोस्टर फाड़े गए

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरू 29 सितंबर 2022। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल के अंतिम चरण में है। इसके बाद यात्रा शुक्रवार यानी 30 सितंबर को कर्नाटक पड़ाव की शुरुआत करेगी। इसी बीच खबर है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत में लगे पोस्टर फट गए हैं। हालांकि, ऐसा किसने और क्यों किया, यह अभी तक साफ नहीं है। लेकिन कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सवाल उठा रहे हैं। राज्य के गुंडलपेट इलाके में राहुल के स्वागत में पोस्टर लगाए गए थे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत राज्य के बडे़ नेताओं के अलावा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की तस्वीरें थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा का स्वागत करने के लिए लगाए गए 40 से ज्यादा पोस्टर फट गए हैं। 7 सितंबर से शुरू हुई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की पदयात्रा को 22 दिन हो चुके हैं। केरल में करीब 450 किमी का सफर तय करने के बाद यात्रा कर्नाटक में चामराजनगर जिले के जरिए कर्नाटक में एंट्री करेगी। कांग्रेस नेता कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक यात्रा निकालेंगे।

कर्नाटक में क्यों अहम है यात्रा
भाजपा शासित कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी हुई है। जानकारों का कहना है कि यात्रा के जरिए कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर और कर्नाटक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। बताते हैं कि कांग्रेस को मजबूत विपक्ष के रूप में तैयार होने के लिहाज से भी यात्रा काफी अहम है।

सिद्धारमैया बनाम शिवकुमार!
राज्य में सिद्धारमैया और पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार के बीच तनातनी की खबरें आती रही हैं। राहुल भी वरिष्ठ नेता के जन्मदिन के मौके पर पहुंचकर दोनों नेताओं को गले मिला चुके हैं। अब इस यात्रा के जरिए सिद्धारमैया और शिवकुमार राहुल के सामने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन भी कर सकते हैं। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री अभी तक यात्रा से गायब रहे हैं। जबकि, शिवकुमार यात्रा में नजर आते रहे।

Leave a Reply

Next Post

रक्षा मंत्रालय की घोषणा: नए सीडीएस बने अनिल चौहान

शेयर करेबालाकोट एयर स्ट्राइक की योजना में निभाई थी अहम भूमिका, पिछले साल ही हुए थे रिटायर इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 सितंबर 2022। भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं