राज्यों के वैक्सीन बढ़ाने की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- इन आरोपों से केंद्र की छवि खराब हो रही

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 मई 2021। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन मुहिम चलाई गई है, लेकिन टीके की कमी के कारण कई राज्यों में यह मुहिम कमजोर पड़ती जा रही है। महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान और ओडिशा में टीके की कमी के कारण कई केंद्रों को बंद कर दिया गया है। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्यों की ओर से टीके की कमी के सवाल उठाने पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि राज्यों के ये आरोप केंद्र सरकार के समग्र दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचाता है और लोगों में ओछी राजनीति को दर्शाता है। 

दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन गुरुवार को छह राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर समीक्षा बैठक की।  बैठक में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने वैक्सीन की खुराक बढ़ाने की मांग की। बता दें कि ये सभी राज्य कोरोना की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हैं। इन राज्यों में कर्नाटक का सबसे बुरा हाल है। कर्नाटक के बंगलूरू में संक्रमण दर 34 फीसदी तक पहुंच गई है, यह देश के किसी भी शहर की तुलना में सर्वाधिक हैं। इसके बाद मुंबई में कोरोना से हालात खराब है।

कई राज्यों में टीका केंद्रों को बंद किया गया

वहीं दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 14 फीसदी है। 1 मई से 18 से 44 साल के लोगोंं को टीकाकरण करने का अभियान चलाया गया, लेकिन राज्यों में टीके की कमी के चलते रोक दिया गया है। केंद्र सरकार ने 45 प्लस वाले लोगों की दूसरी खुराक लगाने को कहा है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, राजस्थान समेत कई राज्यों में 18 प्लस वालों को टीका नहीं लगाया जा रहा है। इन राज्यों में वैक्सीन की किल्लत की वजह से कई टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है।  केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार वैक्सीन की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही है। वहीं राज्यों के पास टीकों की खरीद के लिए गैर सरकार चैनल मौजूद हैं। इस चैनल के इस्तेमाल से राज्य टीका निर्मताओं से सीधा संपर्क कर टीके ले सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

टीकों की किल्लत: कई राज्यों में रुका टीकाकरण , केंद्र ने कहा- वैक्सीन की कोई कमी नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 मई 2021। देश में वैक्सीन की कमी का असर अब टीकाकरण पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली सहित कई राज्यों ने वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से कई टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए हैं। इसी का परिणाम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं