जयशंकर और यूक्रेनी समकक्ष के बीच बातचीत; यूक्रेन संकट पर भारत ने दोहराई शांति की अपील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 सितंबर 2025। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में भारत का पक्ष हमेशा से ही शांति की ओर रहा है। शुरुआत से ही भारत रूस और यूक्रेन के सामने इस युद्ध को खत्म करने की बात पर जोर देता आया है। ऐसे में एक बार फिर भारत ने यूक्रेन युद्ध को जल्द समाप्त करने की वकालत की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा से टेलीफोन पर बातचीत के बाद कहा कि भारत इस संघर्ष के शीघ्र अंत और स्थायी शांति के पक्ष में है।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा से बातचीत हुई। इस दौरान हमने द्विपक्षीय सहयोग और यूक्रेन संकट पर चर्चा की। भारत इस संघर्ष के जल्द अंत और एक स्थायी शांति की स्थापना का समर्थन करता है।

बातचीत को लेकर एंड्री सिबिहा ने क्या कहा?
वहीं इस बातचीत को लेकर यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि यह चर्चा यूक्रेन-भारत साझेदारी को मजबूत करने और दोनों देशों के नेताओं राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई सहमति को आगे बढ़ाने को लेकर हुई। सिबिहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने जयशंकर को मौजूदा युद्ध की स्थिति और यूक्रेन की न्यायपूर्ण शांति की कोशिशों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम भारत की प्रभावशाली आवाज और सक्रिय भूमिका पर भरोसा करते हैं ताकि युद्ध पूरी तरह खत्म हो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति कायम हो सके।

न्यूयॉर्क में मुलाकात पर सहमति
इसके साथ ही बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने सितंबर में न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौके पर मुलाकात करने पर सहमति जताई है। सिबिहा ने बताया कि इस दौरान राजनीतिक संवाद, आर्थिक सहयोग, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में रिश्तों को और आगे बढ़ाने पर बात होगी।

पीएम मोदी ने पुतिन से की थी बातचीत
बता दें कि यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तिआनजिन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि भारत यूक्रेन में शांति की दिशा में हालिया प्रयासों का स्वागत करता है और यह मानवता की पुकार है कि युद्ध जल्द खत्म हो।

पीएम मोदी ने रूस के बाद की थी यूक्रेन की यात्रा
इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी पीएम मोदी से फोन पर बात की थी। जेलेंस्की ने कहा कि भारत संघर्ष समाप्त करने में जरूरी प्रयास करने और रूस को स्पष्ट संदेश देने को तैयार है। भारत शुरू से ही रूस-यूक्रेन युद्ध को बातचीत और कूटनीति से हल करने की वकालत करता रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में पीएम मोदी मास्को गए थे और राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि युद्ध का हल मैदान में नहीं, बातचीत में है। इसके ठीक एक महीने के बाद उन्होंने कीव जाकर जेलेंस्की से मुलाकात की और दोनों पक्षों से समय गंवाए बिना शांति वार्ता शुरू करने की अपील की थी।

Leave a Reply

Next Post

पठानकोट में पहाड़ दरके, लुधियाना में सेना ने संभाला मोर्चा; बाढ़ से अब तक 43 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 05 सितंबर 2025। पंजाब में बाढ़ महाविनाश का कारण बन रही है। पानी की वजह से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 जिलों के 1902 से अधिक गांव पानी की चपेट में हैं, जिससे 3.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक