भारत से रॉकेट लॉन्चर खरीदेगा इस्राइल, 150 करोड़ का ऑर्डर; रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2025। महत्वपूर्ण रक्षा प्रणालियों के अग्रणी भारतीय निर्माता, एनआईबीई लि. को इस्राइल की विश्व प्रसिद्ध अग्रणी प्रौद्योगिकी-आधारित कंपनी से करीब 150 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में 300 किलोमीटर तक की रेंज क्षमता वाले यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर का निर्माण और आपूर्ति शामिल है। यह वैश्विक बाजार के लिए पहली बार भारत में निर्मित एक अत्यधिक उन्नत तकनीक है। एनआईबीई लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है। इस अनुबंध के साथ, हम प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और मेक इन इंडिया के दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जो भारतीय धरती पर विश्व स्तरीय रक्षा तकनीक ला रहा है।

यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर अपनी श्रेणी में सबसे उन्नत है और इसे वर्तमान में उपलब्ध वैश्विक विकल्पों से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ऑर्डर न सिर्फ एनआईबीई लिमिटेड के अंतरराष्ट्रीय विस्तार में एक बड़ा कदम है, बल्कि आधुनिक युद्ध प्रणालियों के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति को भी मजबूत करता है। अंतरराष्ट्रीय रक्षा दिग्गज के साथ सहयोग करके एनआईबीई लिमिटेड भारतीय सशस्त्र बलों और अंतररार्ष्टीय ग्राहकों दोनों के लिए उच्च-प्रभाव वाले, स्वदेशी समाधान विकसित करना जारी रखता है।

Leave a Reply

Next Post

आरएसएस नेता सुनील आंबेकर बोले- गांधी और हेडगेवार की तुलना करने की कोई जरूरत नहीं, दोनों प्रेरणा के स्रोत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर 25 मई 2025। राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ (आरएसएस) के नेता सुनील आंबेकर ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधई और संघ के संस्थापक केशव बलिरा हेडगेवार की आपस में तुलना करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों ने देश और समाज के लिए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं