सिडनी गोलीकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कैनबरा 15 दिसंबर 2025। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के हनुक्का उत्सव के दौरान हुए भीषण गोलीकांड ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इस आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मृतकों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। रविवार शाम बॉन्डी बीच पर हनुक्का के पहले दिन के आयोजन के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए थे। इसी दौरान हथियारबंद हमलावरों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अधिकारियों के मुताबिक यह हमला खास तौर पर यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया। इस हमले में 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य मंत्री रयान पार्क ने बताया कि रात भर में मृतकों की संख्या 12 से बढ़कर 16 हो गई।

बच्चों पर भी नहीं आई रहम की नजर
इस हमले की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि इसमें एक 12 साल के बच्चे की भी जान चली गई। स्वास्थ्य मंत्री रयान पार्क के अनुसार, तीन अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीमें घायलों को बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के घायल होने से यह हमला और भी ज्यादा अमानवीय और भयावह हो जाता है।

यहूदी समुदाय को निशाना बनाने का आरोप
अधिकारियों का कहना है कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था और इसका मकसद यहूदी समुदाय में डर फैलाना था। हनुक्का जैसे धार्मिक आयोजन को चुनना इस बात की ओर इशारा करता है कि हमलावरों की मंशा साफ तौर पर नफरत फैलाने की थी। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को आतंकी हमला मानकर जांच कर रही हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बॉन्डी बीच में दहशत और अफरातफरी
गोलीबारी शुरू होते ही बॉन्डी बीच पर अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग अपने परिवार के सदस्यों से बिछुड़ गए। चश्मदीदों के मुताबिक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बीच और आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है। इस हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया में शोक और गुस्से का माहौल है। सरकार ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और दोषियों को सख्त सजा देने का भरोसा दिया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब दुनियाभर में यहूदी समुदाय के खिलाफ हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। बॉन्डी बीच गोलीकांड को ऑस्ट्रेलिया के इतिहास के सबसे खौफनाक हमलों में से एक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

दावोस में होगी भारत की मजबूत मौजूदगी, फडणवीस समेत चार मुख्यमंत्री और 100 से ज्यादा सीईओ होंगे शामिल

शेयर करे इंडियारिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 दिसंबर 2025। विश्व आर्थिक मंच यानी डब्ल्यूईएफ की 2026 की वार्षिक बैठक में भारत की मौजूदगी इस बार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत रहने वाली है। स्विट्जरलैंड के दावोस में 19 से 23 जनवरी 2026 तक होने वाली इस बैठक में भारत के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल