कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया अग्निशमन कार्यालय के नवीन भवन का शुभांरभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सूरजपुर 29 अक्टूबर 2020। आज कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा संभागीय सेनानी सरगुजा संभाग राजेश पाण्डे की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में निर्मित अग्निशमन आपातकालीन सेवा फायर स्टेशन नगर सेना सूरजपुर के नवीन भवन का शुभांरभ किया गया। आज तिथि से उक्त कार्यालय इसी पते पर लगाया जायेगा। इस दौरान जिला अग्निशमन अधिकारी व्ही.के.लकड़ा, नगर पालिका अधिकारी सूरजपुर दीपक एक्का, फायर स्टेशन सहायक राकेश पाण्डेय, अग्निशमन प्रभारी विकास शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोरोना काल में जिले को अग्निशमन वाहन से सैनिटाईज करने के कार्य में अग्निशमन दल के प्रभावी और सेवा भावी कार्यो को देखते हुए संयुक्त जिला कार्यालय में ही जगह दी है, साथ ही कार्यालय के निकट की भूमि का आबंटन किया है, जिसमें कार्यालय स्टाॅफ के लिए आवास, खेल व व्यायाम मैदान व अन्य उपयोगी भवन निर्मित किये जायेंगें। बता दें कि सूरजपुर में निर्मित नवीन अग्निशमन कार्यालय भवन अपनी जगह पर राज्य में पहला है, जिसे कलेक्टर के माध्यम से संयुक्त जिला कार्यालय में ही जगह दी गई है। अग्निशमन वाहन से दल के द्वारा 24 घण्टे आपातकालीन सेवा तो दी ही जा रही है, तथा कलेक्टर के निर्देश पर निरंतर जिले के विभिन्न स्थानों को सैनिटाईज करने का कार्य भी किया जा रहा है।

आज के ही दिन कोविड-19 के कार्य में उत्कृश्ट कार्य हेतु संभाग सेनानी श्री राजेश पाण्डे के हाथो सूरजपुर के दमकल दल  को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व पुरूस्कृत भी किया गया है। इस दौरान राजेश पाण्डे के द्वारा अग्निशमन अधिकारी श्री व्ही के लकड़ा को बधाई देते हुए निरंतर इसी प्रकार सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया है।

कार्यक्रम के दौरान सरगुजा नगरसेनानी स्टेनो सुखदेव राम बेक, मेजर देवकुमार राजवाड़े, छक्केलाल राजवाड़े,  बृजबिहारी गुप्ता, राहुल साहु,  रामध्यान किंडो,  सुखल सिंह, सोमार साय, छत्रपाल सिंह सक्रिय रूप से उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Next Post

ठग नाइजेरियन युवक को कोरिया पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा

शेयर करेफर्जी प्रोफाइल बनाकर आरोपी नाइजेरियन लड़कियों को शादी का झांसा देकर राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाता था साजिद खान कोरिया 29 अक्टूबर 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)। सोशल मिडिया में फर्जी नाम से प्रोफाइल बनाकर लाखों रूपए की धोखाधडी करने वाले नाइजेरियन युवक को कोरिया पुलिस ने दिल्ली से […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम