लांसनायक तेजा के परिवार को मिलेंगे 50 लाख, सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ चॉपर में थे सवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमरावती 11 दिसंबर 2021। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने लांसनायक बी साई तेजा के परिवार को 50 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। तेजा का निधन 8 दिसंबर को हुए चॉपर क्रैश में हो गया था। इस दौरान 13 अन्य जवानों का भी निधन हुआ था। तेजा सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पीएसओ के तौर पर जुड़े थे। यह जानकारी आंध्र प्रदेश के सीएमओ ने दी।

बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए पांच और सैन्यकर्मियों के शवों की पहचान कर ली गई है। इसके बाद उन्हें उनके गृह नगरों में भेजा जा रहा है। इन सैन्यकर्मियों में लांसनायक बी साई तेजा का शव है। उनके शव की पहचान होने के बाद मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा की। सेना के अधिकारियों ने बताया कि पांचों सैन्यकर्मियों के शवों का उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के लिए उन्हें हवाई मार्ग से उनके गृह नगरों में भेजा जा रहा है।

दिल्ली में रखे गए थे शव

गौरतलब है कि तमिलनाडु में बुधवार को सेना के एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण जनरल रावत, उनकी पत्नी , ब्रिगेडियर लिद्दर और 10 अन्य रक्षाकर्मियों का निधन हो गया था। सभी शवों को दुर्घटना के एक दिन बाद गुरुवार शाम को तमिलनाडु के सुलूर से दिल्ली लाया गया था। जिन शवों की पहचान नहीं हुई है, उन्हें दिल्ली छावनी के आर्मी बेस अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदूषण पर वार : दिल्ली-एनसीआर में 228 फैक्ट्रियों और कंस्ट्रक्शन साइट्स को काम रोकने का नोटिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 दिसंबर 2021। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली-एनसीआर वाले राज्यों में 40 उड़न दस्तों द्वारा कारखानों और निर्माण स्थलों सहित कुल 1,534 स्थलों का निरीक्षण किया गया है और 228 स्थलों को बंद करने का […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक