‘बिना विचारधारा की पार्टी गत्ते के बक्से जैसी’, उदयनिधि स्टालिन का टीवीके अध्यक्ष विजय पर तीखा हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 10 नवंबर 2025। तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता विजय पर तीखा हमला बोला है। डीएमके पार्टी के एक कार्यक्रम में उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि राजनीति में आ रहीं नई पार्टियों की कोई विचारधारा नहीं होती और वे गत्ते के बक्से के समान होती हैं। कुछ माह पहले ही विजय ने टीवीके का गठन किया है और पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके या विजय का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उदयनिधि का निशाना टीवीके और विजय ही हैं। 

उदयनिधि स्टालिन ने बताया गत्ते के बक्से का मतलब
उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि ‘कई नई पार्टियां डीएमके की विचारधारा को तबाह करने के लिए आ रही हैं, लेकिन डीएमके के लिए विचारधारा ही उसका आधार है। अगर विचारधारा मजबूत होगी तो उस पर इमारत भी मजबूत ही बनेगी। आज कई लोग राजनीति में आ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई विचारधारा ही नहीं है। अपनी बात समझाते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि ‘ताजमहल और एफिल टावर की तस्वीरें देखकर लोगों ने अपने शहरों में भी उनके मॉडल दिखाए, जिन्हें देखने भारी संख्या में लोग उमड़े, लेकिन आखिर में वे सिर्फ गत्ते के बक्से निकले। जिनका कोई आधार या विचारधारा नहीं है। एक हल्की सी हवा भी उन्हें उड़ा सकती है। मैं सभी से कहना चाहता हूं कि ऐसा ही कुछ बिना विचारधारा वाली पार्टी के साथ होता है। डीएमके त्याग और बलिदान से बनी पार्टी है।

एआईएडीएमके पर भी बोला हमला
ऐसा नहीं है कि उदयनिधि स्टालिन ने पहली बार विजय पर हमला बोला है। कुछ दिन पहले ही उदयनिधि ने विजय को ‘शनिवार राजनेता’ बताकर उनका मजाक उड़ाया था। उदयनिधि स्टालिन ने एआईएडीएमके पर भी निशाना साधा और कहा कि ‘हम अपनी जमीन पर मजबूत से खड़े हैं और एआईएडीएमके की तरह अपनी पार्टी का नाम नहीं बदला। हमें विचारधारा चलाती है जबकि एआईएडीएमके महासचिव एडाप्पडी के पलानीस्वामी को डर चलाता है।’

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार,13 जिलों में 180 ठिकाने खंगाले, अभियान में 53 गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू/श्रीनगर 10 नवंबर 2025। सुरक्षाबलों ने रविवार को आतंक पर बड़ा प्रहार किया। जम्मू-कश्मीर 13 जिलों में 180 से अधिक स्थानों पर छापे मारकर 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर में 14 जगह संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) भी चलाए गए। यह […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल