पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामले फिर चार हजार के करीब, 26 की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार के पार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जून 2022। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,962 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 26 मरीजों की जान गई जो कि कल की तुलना में 16 अधिक है। बता दें कल 10 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 2,697 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 22,416 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,239 अधिक है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,24,677 लोगों की मौत हुई है।

संक्रमण में वृद्धि के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र
कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों को पत्र लिखते हुए बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए ऐहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों को सख्त निगरानी रखने के लिए कहा है। इन पांच राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 345 नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 345 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण दर बढ़कर 1.88 फीसदी हो गई है। बता दें कि शुक्रवार कुल 18,334 सैंपल की जांच की गई थी।

आईआईटी मुंबई में कोरोना संक्रमण के 30 मामले
आईआईटी मुंबई में पिछले कुछ दिनों में कम से कम 30 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। आईआईटी की एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में संस्थान में 30 लोग कोविड-19 महामारी से संक्रमित मिले हैं। इन सभी में महामारी के हल्के लक्षण हैं और इन लोगों को पृथक कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

'ऐक्टिंग में अमिताभ बच्चन को भी पछाड़ सकते हैं शिवराज सिंह चौहान', पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी का तंज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 04 जून 2022। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विजयलक्ष्मी साधौ ने मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ियों के बच्चों के लिए जन सहयोग से खिलौने और अन्य सामान जुटाने हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ठेला चलाए जाने पर शुक्रवार को तंज कसा। उन्होंने इस अभियान को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं