सीबीएसई 12वीं में ऑल इंडिया टॉप करने वाले हितेश्वर को एक लाख रुपये देगी सरकार, मनोहर लाल ने की घोषणा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 31 जुलाई 2021। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला के हितेश्वर शर्मा को एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। हितेश्वर सीबीएसई 12वीं में ऑल इंडिया टॉपर हैं। उन्होंने 500 में 499 अंक प्राप्त किए हैं।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शुक्रवार शाम को अपने आवास पर हितेश्वर शर्मा से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने हितेश्वर की इस अनूठी उपलब्धि के लिए अपने आवास पर बुलाया था और उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

मनोहर ने कहा कि जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे तो बताएंगे कि जिस हितेश्वर शर्मा के साथ आपने फोन पर बात की थी, उसने इस बार 12वीं कक्षा में भी टॉप किया है। हितेश्वर ने कला संकाय में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने चार जून 2021 को पिछली कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के सभी टॉपर्स के साथ बात की थी। उस वक्त प्रधानमंत्री ने हितेश्वर से पूछा था कि वह 10वीं में टॉप कर चुके हैं, अब आगे की उनकी क्या तैयारी है। इस पर आत्मविश्वास से भरे हितेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री को कहा था कि सिर्फ परीक्षा का तरीका बदला है, तैयारी उसकी पहले जैसी ही है, पहले भी उसने टॉप किया था और वह आगे भी टॉप करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से आशीर्वाद पाकर गदगद हुए हितेश्वर से जब उनके भविष्य की योजना के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहता है। वह अंडर-17 वर्ग में हरियाणा की क्रिकेट टीम में भी 3 साल से प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। 26 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस की परेड में भी प्रधानमंत्री के गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर शामिल हुआ था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हितेश्वर और उनके पूरे परिवार को अपनी ओर से मिठाई खिलाई और हितेश्वर को सरस्वती का चित्र देकर सम्मानित किया। 

Leave a Reply

Next Post

तीसरे सप्ताह भी संसद के हंगामेदार रहने की आशंका, पेगासस को लेकर अपनी जिद पर अड़े पक्ष-विपक्ष

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अगस्तृ 2021। संसद के मानसून सत्र का तीसरा सप्ताह सोमवार से शुरू होने जा रहा है। विपक्षी पार्टियां पेगासस जासूसी कांड और असम-मिजोरम जैसे मुद्दे को उठाकर सरकार को एक बार से फिर से घेरने की रणनीति बना ली है। वहीं सरकार भी […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान