इराक में स्वीडन के दूतावास पर हमला, उपद्रवियों ने लगाई आग; कुरान जलाए जाने की घटना से थे नाराज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बगदाद 20 जुलाई 2023। इराक के बगदाद में गुरुवार सुबह सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए उपद्रवियों ने स्वीडन के दूतावास पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं भीड़ ने दूतावास में आग भी लगा दी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से इस घटना की जानकारी दी। बताया गया है कि हमले में दूतावास के स्टाफ को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, हालांकि इससे आगे की जानकारी नहीं दी गई है।  बताया गया है कि दूतावास पर यह हमला शिया धर्मगुरु मुकतदा सद्र के समर्थकों की ओर से प्रदर्शनों के बाद हुआ। सद्र के समर्थक स्वीडन में मुस्लिमों के पवित्र धर्मग्रंथ कुरान को जलाए जाने का विरोध कर रहे थे। गौरतलब है कि स्वीडन में कुरान जलाए जाने की घटना की पहले ही कई इस्लामिक देश आलोचना कर चुके हैं। 

इराक के एक लोकप्रिय टेलीग्राम चैनल ‘वन बगदाद’ जो कि मुकतदा सद्र का समर्थक माना जाता है, में बुधवार देर रात (करीब 1 बजे) स्वीडन के दूतावास के बाहर जुटी भीड़ के कई वीडियो पोस्ट किए गए। इसमें कुछ उपद्रवियों को दूतावास में घुसते भी देखा गया। वीडियो में कुछ देर बाद दूतावास के परिसर से धुएं का गुबार उठते देखा जा सकता है। हालांकि, इन वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है। अभी यह भी साफ नहीं है कि हमले के वक्त दूतावास में कितने लोग मौजूद थे। 

Leave a Reply

Next Post

व्हाइट हाउस ने कहा- भारत के साथ अमेरिका के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत, पीएम मोदी की यात्रा महत्वपूर्ण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 20 जुलाई 2023। व्हाइट हाउस ने भारत-अमेरिका के रिश्तों पर अपना पक्ष रखा। व्हाइट हाउस का कहना है कि भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। बता दें, व्हाइट हाउस के बयान से करीब एक महीने पहले पीएम […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ