सीमा विवाद सुलह की कोशिश: असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच आइजोल में बैठक आज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आइजोल 05 अगस्त 2021। असम-मिजोरम सीमा विवाद से पैदा हुए तनावपूर्ण हालात पर काबू पाने के लिए दोनों ही राज्य सरकारों ने प्रयास तेज कर दिया है। 26 जुलाई की घटना की पुनरावृत्ति रोकने और सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को दोनों ही राज्यों के मंत्रियों के बीच बैठक होगी।

मिजोरम के गृह मंत्री लालचामिलाना, भू-राजस्व मंत्री लालरुआतकिमा और गृह विभाग के सचिव वनलालगाईसाका असम के प्रतिनिधिमंडल के साथ सीमा विवाद के समाधान पर चर्चा करेंगे। मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने बताया कि यह बैठक सुबह 11 बजे आइजल क्लब में होगी। असम के सूत्रों के मुताबिक असम सरकार मंत्री अतुल बोरा और अशोक सिंघल को बातचीत के लिए भेज रही है। दरअसल, बीते 26 जुलाई को सीमा विवाद के दौरान मिजोरम के कोलासिब जिले के वायरेंग्टे कस्बे में दोनों पक्षों के लोग और पुलिस बल सभी एक दूसरे के आमने-सामने आ गए थे।

इस संघर्ष में असम के छह पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई थी तथा 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्विट किया कि असम और मिजोरम के मंत्रियों के बीच पांच अगस्त को होने वाली बैठक में सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद दोनों ही पक्षों ने आपसी तनाव कम करने के लिए बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। इससे पहले सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एलान किया था कि वह दो मंत्रियों को को बातचीत के लिए मिजोरम भेजेंगे। हिमंत ने यह कदम मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर रद्द करने के फैसले के बाद उठाया।

अघोषित नाकाबंदी दसवें दिन भी जारी  

दोनों ही राज्यों की ओर से शांति बहाल करने के चरणबद्ध प्रायासों  के बीच ही कछार जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर मिजोरम के खिलाफ जारी अघोषित आर्थिक नाकाबंदी दसवें दिन भी जारी रहा। वायरेंग्टे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते 26 जुलाई से असम से एक भी वाहन मिजोरम नहीं आया है।

Leave a Reply

Next Post

रेसलिंग में भारत को झटका, दुनिया की नंबर 1 पहलवान विनेश क्वार्टर फाइनल में हारीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अगस्त 2021। भारत को रेसलिंग में झटका लगा है। दुनिया की नंबर 1 पहलवान भारत की विनेश फोगाट महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। विनेश को बेलारूस की पहलवान वैनेसा कलाडजिंस्काया ने शिकस्त दी। इस हार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं