टी20 विश्व कप जीतने के दो महीने बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत और रोहित-विराट को दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 सितंबर 2024। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार को गुरुवार को उनके एक पोस्ट के वायरल होने के बाद जमकर ट्रोल किया गया। उन्होंने टी20 विश्व कप जीतने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की तारीफ तो की और सोशल मीडिया पर बढ़िया सा पोस्ट डाला, लेकिन यह उनके मजाक बनने का कारण बन गया। इस पोस्ट में उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी तारीफ की। हालांकि, तथ्य यह है कि यह पोस्ट टी20 विश्व कप के खत्म होने दो महीने से अधिक समय बाद आया था। इससे फैंस ने निदा को ट्रोल करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। टीम इंडिया के प्रदर्शन की फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने जमकर सराहना की थी। हालांकि, निदा को इतने समय बाद पोस्ट करते देख फैंस हैरान रह गए और इस पोस्ट ने सभी को झटका दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- निदा डार अभी मंगल ग्रह से लौटी हैं। दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- निदा टाइम लूप में फंस गई हैं। हालांकि, निदा ने इस पोस्ट को लेकर सफाई भी दी। उन्होंने एक और पोस्ट कर मामले को स्पष्ट किया है कि यह कुछ तकनीकी बग के कारण था। उन्होंने दो महीने पहले ही पोस्ट किया था, लेकिन उनकी पोस्ट दो महीने बाद प्रकाशित हुई थी।

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे। इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। 18वें ओवर में बुमराह ने यानसेन को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की।

Leave a Reply

Next Post

'इमरजेंसी' के आज रिलीज न हो पाने पर छलका कंगना रनौत का दर्द, नई तारीख पर दिया यह अपडेट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 06 सितंबर 2024। अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट टल गई है। होना तो यह था कि आज 6 सितंबर को फिल्म सिनेमाघरों में लग जाती, लेकिन ये हो न सका और अब ये आलम है कि कंगना को भारी मन […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां