अंधोसरंचना के कार्याें को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करें – कलेक्टर : समय सीमा की बैठक की संपन्न

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 16 फरवरी 2021। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज समय-सीमा की बैठक में निर्माण एजंेसियों से कहा कि लोगों को सहूलियत देना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधोसंरचना के कार्याें को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे नेशनल हाईवे 111 के कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियांे को प्रस्तावित गौठानों के लिए स्थल चयन करने कहा। गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि गोबर विक्रेताओं का भुगतान किसी भी स्थिति में लंबित न रहें। किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। विधायक निधि एवं सासंद निधि के कार्याें को जल्द करने कहा। कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेलर गौठान की तरह अन्य गौठानों को भी मल्टीएक्टिविटी सेंटर बनाया जाए। स्व-सहायता समूहों को इसके लिए प्रेरित करने कहा। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट, लोक सेवा गांरटी, कोरोना वैक्सीनेशन एवं टीएल के लंबित आवेदनों की समीक्षा की।

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, अपर कलेक्टर सुश्री नुपूर राशि पन्ना, वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेरीश एस, नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

उद्यानिकी की असीम संभावनाओं वाला प्रदेश छत्तीसगढ़ : उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय से उन्नत खेती को मिलेगा बढ़ावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 16 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ की जलवायु विविधताओं की वजह सेे यहां उद्यानिकी फसलों की उत्पादन की असीम संभावना है। इसे मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में 2 अक्टूबर को महात्मा […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर