चीन की चुनौती से निपटने की तैयारी, भारत-अमेरिका का युद्धाभ्यास आज से शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच अमेरिका और भारत के विशेष सैन्य बल अग्रिम क्षेत्रों में लड़ाकू विमानों के संचालन को लेकर प्रशिक्षण केंद्रों में सोमवार से युद्धाभ्यास शुरू करेंगे। हालांकि, शेड्यूल में कुछ बदलाव होने की भी संभावना है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, युद्धाभ्यास के तहत अग्रिम पंक्ति के क्षेत्रों में बमों को निर्धारित लक्ष्य पर सटीकता से पहुंचाने के लिए लेजर की मदद से लक्ष्य निर्धारित करने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत दोनों देशों की लड़ाकू और परिवहन विमानों सहित अन्य सैन्य टुकड़ियों और उपकरणों के प. बंगाल के कलईकुंडा में पहुंचने की संभावना है। 

इसमें अमेरिकी वायु सेना के एफ-15 लड़ाकू विमान भाग लेंगे। यह युद्धाभ्यास ऐसे समय शुरू हो रहा है जब भारतीय सेना चीन के साथ पिछले तीन वर्षों से सैन्य गतिरोध में फंसी हुई है। इसको लेकर भारतीय वायु सेना ने हाल ही में यूके और यूएई में भी अभ्यास किए थे। 

चीन की चुनौती से निपटने की तैयारी
बता दें कि भारत और चीन के बीच बीते तीन सालों से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव बना हुआ है। ऐसे में भारतीय वायुसेना के इन युद्धाभ्यासों को चीन के खतरे से निपटने के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं रूस और चीन के बीच बढ़ते सहयोग को देखते हुए भी भारत अमेरिका के करीब जा रहा है। 

लगातार युद्धाभ्यास कर रही भारतीय वायुसेना
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना लगातार  युद्धाभ्यास कर अपनी क्षमताओं में इजाफा करने की कोशिश कर रही है। इस साल ही अब तक भारतीय वायुसेना चार  युद्धाभ्यासों में शामिल हो चुकी है। पहले जनवरी में  भारतीय वायुसेना ने जापान की वायुसेना के साथ युद्धाभ्यास किया, जिसे ‘वीर गार्जियन’ नाम दिया गया था। यह युद्धाभ्यास जापान के हयाकुरी एयर बेस पर आयोजित हुआ था। 

Leave a Reply

Next Post

ज्ञानवापी में रमजान में ‘वजू' की इजाजत की अपील, 14 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। सुप्रीम कोर्ट वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में रमजान के महीने में ‘वजू’ करने की अनुमति देने की गुजारिश करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति की याचिका पर 14 अप्रैल को सुनवाई करने के लिए सोमवार को तैयार हो गया। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं