अमेरिका का बड़ा एक्शन: भारतीय ट्रैवल एजेंटों पर लगा वीजा बैन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 20 मई 2025। अमेरिका ने उन भारतीय ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है जो कथित तौर पर लोगों को अवैध तरीकों से अमेरिका भेजने में मदद कर रहे थे। इन एजेंटों पर अब अमेरिका का वीजा प्रतिबंध (Visa Ban) लागू कर दिया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग (U.S. State Department) ने इन एजेंटों के नाम उजागर नहीं किए हैं और न ही यह बताया कि कुल कितने लोग इस कार्रवाई की चपेट में आए हैं। हालांकि, विभाग ने साफ कहा है कि ये कदम “अवैध प्रवासी तस्करी नेटवर्क” (Alien Smuggling Networks) के खिलाफ अभियान का हिस्सा हैं।

अधिकारियों का कहना है कि ये ट्रैवल एजेंसियां जानबूझकर ऐसे रास्तों की व्यवस्था करती थीं जिससे लोग गैरकानूनी रूप से अमेरिका पहुंच सकें। यह कार्रवाई अमेरिका के इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट (INA) के तहत की गई है, जो ऐसे मामलों में वीजा देने से रोकने की अनुमति देता है। यह कदम अमेरिका की सख्त होती इमिग्रेशन नीति के तहत उठाया गया है, जो अवैध प्रवेश, बॉर्डर सिक्योरिटी और तेज़ डिपोर्टेशन को बढ़ावा देती है।

अमेरिका में भारतीय नागरिकों को हर साल एक मिलियन से अधिक वीजा जारी किए जाते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में वीज़ा ओवरस्टे और अवैध प्रवास के मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अमेरिका में मौजूद दूतावास भी बार-बार चेतावनी दे चुका है कि वीजा की अवधि खत्म होने के बाद रुकने पर डिपोर्टेशन के साथ आजीवन प्रतिबंध लग सकता है।

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मेजर बोले- गोलियां तो दुश्मन ने चलाई, भारतीय सेना ने तो धमाका किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2025। भारतीय सेना के एक मेजर ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात करते हुए कहा कि शुरुआत में वे यही कहेंगे कि गोलियां तो दुश्मन ने चलाई थीं, लेकिन धमाका भारतीय सेना ने किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल