स्टीमहाउस आईपीओ में निवेशकों की अग्निपरीक्षा 9 सितंबर से

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 08 सितंबर 2026।  स्टीमहाउस इंडिया लिमिटेड का ₹414 करोड़ का आईपीओ 9 सितंबर 2026 को निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर ₹77 से ₹81 का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 8 सितंबर को खुलेगी, जबकि आईपीओ 11 सितंबर को बंद होगा।

निवेशक न्यूनतम 185 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए निवेश ₹14,985 बैठेगा। इश्यू में ₹353 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹61 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल बकाया कर्ज चुकाने, पूंजीगत खर्च और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में किया जाएगा। कंपनी अंकलेश्वर प्लांट के फेज-3 और पनोली प्लांट के फेज-2 के विस्तार के साथ दहेज जीआईडीसी में नई स्टीम उत्पादन सुविधा के फेज-2 पर भी निवेश करेगी। स्टीमहाउस औद्योगिक ग्राहकों को पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए स्टीम और नाइट्रोजन जैसी औद्योगिक गैसों का उत्पादन एवं वितरण करती है।

Leave a Reply

Next Post

‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, फैमिली ऑडियंस ने बनाया सरप्राइज हिट

शेयर करेप्यार, परिवार और इमोशन का असर, ‘दिल दीवाना हो गया’ ने छठे हफ्ते में भी थामी रफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 08 सितंबर 2026। एक दौर में जब बड़े सितारों और एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्मों का दबदबा है, वहीं दिल दीवाना हो गया ने अपनी सादगी, भावनाओं और […]

You May Like

250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'....|....बढ़ती महंगाई से देश का आम आदमी परेशान - कांग्रेस....|....मोदी के राज में बेरोजगारी बढ़ी देश पर कर्जा बढ़ा छोटे उद्योग बंद हुये - कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर के नाम पर फर्जीवाड़ा प्रमाणित - डॉ. चरणदास महंत....|....‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, फैमिली ऑडियंस ने बनाया सरप्राइज हिट....|....स्टीमहाउस आईपीओ में निवेशकों की अग्निपरीक्षा 9 सितंबर से....|....मनिका प्लास्टेक आईपीओ की दस्तक से गरमाया बाजार....|....बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश